
Small Business Ideas In India Hindi: सिर्फ 1 लाख रूपए लगाकर शुरू करे ये बिजनेस, सुबह से लेकर शाम तक होगी पैसो की बारिश, जानिए!

मनी
Small Business Ideas In India Hindi: एक ऐसा बिजनेस जिसकों स्माइल के साथ शुरू किया तो लाइफ में नौकरी की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक्स्ट्रा कमाई के लिए काफी समय मिलेगा। दरअसल आप ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट बिजनेस शुरू करके प्रति दिन अच्छी कमाई कर सकतें है।
दरअसल बाजार में सुबह के समय यदि आप नाश्ते की तलाश करते हैं तो हमेशा तला हुआ और मिर्च मसाले वाला नाश्ता ही मिलता है, जबकि आज हर कोई ऑर्गेनिक नाश्ता की तलाश करता है। ऐसे में आप ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट का बिजनेस करके सुबह-सुबह यह बेहतर नाश्ता लोगो को उपलब्ध करा कर अच्छी कमाई कर सकते है।
कहीं भी करें बिजनेस
हालंकि इस स्टार्टअप के लिए प्राइम लोकेशन की जरूरत नही होती है, लेकिन जिस क्षेत्र में लोग वॉक करते है, ऐसे क्षेत्र में यह बिजनेस ज्यादा बेहतर भी हो सकता है। आप अगर कहीं भी इस बिजनेस को शुरू करेगें तो जब बाजार खुलेगा तब अपना काम पूरा हो चुका होगा।
लोग जब मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं तब आपका ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट सेंटर शुरू होगा। फ्रूट जूस के अलावा कटे हुए फलों की प्लेट और सलाद आदि कई प्रकार की वैरायटी रखी जा सकती है। बॉर्नविटा वाला दूध भी एक फीचर है। लोग जब मॉर्निंग वॉक से लौटते हैं तो जूस पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग दूध पीना पसंद करते हैं। यदि कोई टोली आ गई तो कटे हुए फलों की प्लेटो की बिक्री बढ़ जाएगी। कटा हुआ सलाद सबको पसंद आता है।
समय का रखे ध्यान
अच्छी कमाई करने के लिए ऑर्गेनिक ब्रेकफास्ट तब तक खुला रहे जब तक की पूरा बाजार ठीक प्रकार से नहीं खुल जाता है। ज्यादातर दुकानदार घर से नाश्ता करके नहीं आ पाते। उन्हें बाजार में नाश्ता करना होता है। यदि आप एक ऑर्गेनिक ऑप्शन उपलब्ध कराएंगे तो तला हुआ मसालेदार नाश्ते की तुलना में लोग उसे ज्यादा पसंद करेंगे।




