बिज़नेस

Single Fish In 17 Thousand Rupees: ₹17000 में बिक रही 200 किलो की एक मछली

Single Fish In 17 Thousand Rupees: ₹17000 में बिक रही 200 किलो की एक मछली
x
Biggest Fish In The World: अभी तक आपने चमड़ा उद्योग में सुना होगा कि पशुओं के खाल से कई तरह के सामान बनाए जाते हैं.

Biggest Fish In The World: अभी तक आपने चमड़ा उद्योग में सुना होगा कि पशुओं के खाल से कई तरह के सामान बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चमड़े से मजबूत लेडीज बैग और पर्स जैसी चीजें बनाई जाती हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी डिमांड भी है। इस एक मछली की कीमत करीब 17 हजार रुपए से ज्यादा हाती है। यह मछली ब्राजील के आसपास समुद्री इलाकों में पाई जाती है। आईएएस छली के बारे में और जानकारी ले।

कहां पाई जाती है यह मछली What kind of fish is a pirarucu

यह मछली ब्राजील में अमेज़न के जंगल के आसपास समुद्री इलाके में, बड़ी-बड़ी जिलों में पाई जाती है। यहां के स्थानीय लोगों का मछली पकड़ना एक प्रमुख व्यवसाय है। अमेजन के लोग इस मछली को बड़े चाव से खाते हैं।

बताया गया है कि मछली करीब 7 फीट से ज्यादा लंबी होती है और इसका भजन काफी ज्यादा करीब 200 किलोग्राम का होता है।

शिकार करना होता है आसान What is special about pirarucu

इस मछली के संबंध में बताया गया है कि 200 किलो की मछली को निकालना आसान नहीं होता। लेकिन नाव और रस्सी के सहारे शिकारी से निकाल लेते हैं। सबसे बडी बात यह है कि मछली ऑक्सीजन लेने के लिए हर 5 से 15 मिनट में सतह पर आती है। इसी का फायदा उठाकर ऐसे में शिकारी घात लगाकर इसके सिर में वार कर बाहर खींच लेते हैं।

संरक्षण का चल रहा प्रयास How much is a pirarucu worth

पर्यावरणविद इस मछली के संरक्षण की दिशा में भी प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। लगातार हो रहे शिकार की वजह से इनकी संख्या घट रही है। स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप देखा गया है कि अब स्थानीय लोग एक से डेढ़ मीटर की मछली अगर पकड़ में आती है तो उसे वापस छोड़ देते हैं। एक मछली को पर्याप्त बड़ा होने में 3 से 4 वर्ष का समय लगता है।

बनते हैं बैग और पर्स Can you eat pirarucu fish

एक और जहां मछली के मांस की बिक्री खूब होती है। वही इसके चमड़े से महिलाओं द्वारा उपयोग में लिया जाने वाला पर्स बनाया जाता है। जिसकी बाजार में एक बैग की कीमत 1500 डॉलर यानी करीब सवा लाख रुपए होती है।

Next Story