बिज़नेस

शार्क टैंक इंडिया में रणविजय सिंह पीएचडी होल्डर को बेच रहे थे MBA कोर्स, लोगों ने उनके मजे ले लिए

शार्क टैंक इंडिया में रणविजय सिंह पीएचडी होल्डर को बेच रहे थे MBA कोर्स, लोगों ने उनके मजे ले लिए
x
Shark Tank India: शो के होस्ट और एक रोड़ी रणविजय सिंह को ये मालूम नहीं था की जिस आदमी को वह MBA का कोर्स बेच रहे हैं वो पीएचडी किए बैठा है

Shark Tank India: सोनी टीवी में आने वाले बिज़नेस रिएलिटी शो Shark Tank India में एक फनी मोमेंट हो गया। इस शो के बारे में तो आपको मालूम होगा, लोग अपने-अपने बिज़नेस मॉडल लेकर आते हैं और इन्वेस्टर्स के सामने निवेश करने की डिमांड करते हैं.

शो में फनी बात ये हुई के शो के होस्ट रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) ने एक ऐसे पार्टिसिपेंट को MBA Course खरीदने के लिए कह दिया जो पहले से एक पीएचडी है। लोगों और शो के फैंस को रनवजिय की यह अप्रोच बड़ी मजाकिया लगी. और लोगों ने सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि रणविजय सिंह MTV में आने वाले शो Roadies के विनर रह चुके हैं और कई शोज में काम कर चुके हैं।

शार्क टैंक में रणविजय ने अपना मजाक बना दिया

रणविजय ने एक ऐसे शख्स को ऑनलाइन MBA कोर्स खरीदने के लिए कहा जो बंदा पहले से पीएचडी किए बैठा है। इसके बाद क्या ट्विटर में लोगों ने रणविजय को ट्रोल करना शुरू कर दिया। और तरह तरह की बातें करने लगे. किसी ने कहा भाई कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा पीएचडी होल्डर को MBA पढ़ने के लिए कह रहा है। और उस शख्स ने पीएचडी भी कोई ऐसे इंस्टिट्यूट से नहीं बल्कि देश की टॉप यूनिवर्सिटी से की है, और रणविजय उसे MBA करने की सलाह दे रहे थे। गजब है भाई.

ये देखिये वीडियो


Next Story