बिज़नेस

सेंसेक्स फिसला 500 अंक, निफ्टी में आई भारी गिरावट

stock market latest news
x
Stock Market: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का टूट गया सेंसेक्स 228 अंक और खुला 57,604 के स्तर पर।

Stock Market: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का टूट गया सेंसेक्स 228 अंक और खुला 57,604 के स्तर पर। वहीं निफ्टी सूचकांक में 77 अंक की तेजी आई और निफ्टी में 17,198 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। एक घंटे के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 518 अंक गिरावट आई। हफ्ते के पहले दिन कारोबार काफी सुस्त रहा दोनों इंडेक्स लाल रंग से खुले। इस समय, सेंसेक्स 518 अंक फिसलने के बाद 57,314 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 165 अंक की गिरावट आई और वो 17,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्या है इस गिरावट का मुख्य कारण?

इसका प्रमुख कारण है बढ़ता हुआ जियोपॉलिटिकल तनाव, कच्चे लगातार हो रही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली और तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी। पिछले सप्ताह की बात करे तो बाजार शुरू हुआ एक साल में सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट से। जिसके अगले दिन कुछ रिकवरी हुई तेजी के साथ और ये मात्र एक दिन की ही तेजी थी और सप्ताह के बाकी 3 दिन में बाजार ने फिर गिरावट देखी गई।

बीते शुक्रवार को भी आई थी गिरावट

आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 59 अंक की गिरावट आयी और ये 57,833 के स्तर पर बंद हुआ, वही निफ्टी की बात करें तो ये 28 अंक फिसलकर 17,276 के स्तर पर बंद हुआ था। वही 18 फरवरी को जब सप्ताह समाप्त हुआ था तब भी भारतीय इक्विटी बाजार में गिरावट देखि गई और ये लाल निशान पर रहा।

Next Story