बिज़नेस

SBI ने कटे-फटे नोटों को लेकर दी अपडेट: कहा-अगर मिलती हैं ऐसी नोटें, तो तुरंत करें यह काम!

Manoj Shukla
10 Sep 2021 10:06 AM GMT
mutilated notes
x
बैंक से पैसा निकासी करते समय कई बार हमें कटे-फटे नोट मिल जाते हैं। जिससे हमें समस्या का सामना करना पड़ता हैं। अब SBI ने इन नोटों को लेकर एक बड़ी अपेडट दी है।

नई दिल्ली। लाइफ में कई बार कटे-फटे नोटों से लोगों का पाला पड़ा होगा। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिन्हें इस तरह के नोट न मिले हो। बैंक से पैसा निकाशी के समय कई बार हमें यह नोट मिल जाते हैं। तो कई बार ATM से भी इस तरह के नोट निकल आते हैं। लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है। जब इन नोटों को लेने कोई तैयार नहीं होता हैं। जिसके चलते हम परेशान हो जाते हैं। टेंशन सबसे ज्यादा तब बढ़ जाती है जब यह नोटें बड़े एमाउंट की हो। कुछ इसी तरह के कटे-फटे नोट को लेकर SBI ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी अपडेट दी है।

क्या है अपडेट

SBI बैंक द्वारा एक ट्वीट करके इन नोटों के बारे में अपडेट दी है। बैंक ने ट्वीट में कहा कि इन नोटों की गुणवत्ता की जांच अत्याधुनिक नोट सॉर्टिंग मशीनों से की जाती है। जिसके चलते कटे-फटे अथवा खराब नोटों की मिलने की संभावनाएं शून्य होती है। लेकिन अगर किसी कारण वश ग्राहकों को इस तरह की नोटों से सामना होता हैं। तो वह तुरंत बैंक की किसी भी शाखा से इस तरह के नोट को बदल सकते हैं।

इन नोटों को लेकर क्या कहता है RBI

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कटे-फटे नोटों को लेकर RBI ने एक गाइडलाइन जारी की है। जिसके मुताबिक अगर ग्राहकों को इस तरह की नोटें मिलती है तो वह किसी भी बैंक से इन्हें चेंज करा सकता है। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क देय नहीं होगा। साथ ही यह भी जरूरी नहीं है कि आपका उस बैंक में खाता हो।

नोट चेंज करने से पहले कंडीशन देखता है बैंक

रिपोर्ट्स की माने कटे-फटे नोटों को बैंक बदलता है या नहीं यह उस पर निर्भर करता है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति बैंक पर दवाब नहीं बना सकता हैं। नोटों को बदलने के दौरान बैंक कई कंडीशन की भी जांच करता है। जिसमें नोट नकली है या नहीं, इसे जानबूझकर तो नहीं फाड़ा गया। नोट बदलने की कंडीशन में है या नहीं। अगर बैंक को सबकुछ ठीक-ठाक लगता है तो वह उसे आसानी से बदल लेता है।

Next Story