बिज़नेस

Sampriti Yadav Success Story: 50 बार इंटरव्यू में फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, Google ने दिया 1.10 करोड़ रुपए का ऑफर

Sampriti Yadav Success Story: 50 बार इंटरव्यू में फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार,   Google ने दिया 1.10 करोड़ रुपए का ऑफर
x
Sampriti Yadav Success Story: आपने सुना ही होगा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। लेकिन संप्रीति ने यह कर दिखाया।

Sampriti Yadav Success Story: आपने सुना ही होगा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। लेकिन संप्रीति ने यह कर दिखाया। आप सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके सपने कभी न कभी जरूर पुरे होंगे। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर ऐसा ही कर दिखाया है बिहार की एक 24 साल की लड़की संप्रीति यादव ने।संप्रीति यादव 50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार और किया अपना सपना साकार।

इंटरव्यू के लिए कि कठोर मेहनत

संप्रीति को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से भी नौकरी का ऑफर आया था। संप्रीति ने बताइए कि google इंटरव्यू के लिए उन्होंने बहुत कठोर मेहनत की। हर राउंड में उनके जवाब से अधिकारी संतुष्ट होते थे।संप्रीति का मानना हैं कि अगर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें। उसके बाद उसी लक्ष्य के हिसाब से मन लगाकर तैयारी करे आपको सफलता जरुर मिलेगी। संप्रीति का बचपन से ही सपना रहा था कि वह google के लंदन ऑफिस में काम करें।

संप्रीति का‌ सालाना पैकेज

संप्रीति में कभी भी हार नहीं मानी। इसलिए आज उनके पास चार-चार कंपनियों के ऑफर है। सिर्फ यही नहीं google ने 1.10 करोड़ रुपए का सालाना पैकेज का ऑफर दिया है। जिसे संप्रीति ने स्वीकार कर लिया है।

संप्रीति ने हासिल कि यह डिग्री

संप्रीति यादव 14 फरवरी से google में काम करना शुरु करेगी। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। संप्रीति के लिए google की नौकरी हासिल करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने 9 राउंड की परीक्षा पास की है। google ने संप्रीति से 9 राउंड का इंटरव्यू लिया। इन सभी राउंड में संप्रीति ने सवालों के सही जवाब दिए। इसके बाद ही google की तरफ से संप्रीति को इतने बड़े पैकेज वाली नौकरी का ऑफर प्राप्त हुआ है।

Next Story