बिज़नेस

Sahara India Latest Update 2023: 5 जिले के निवेशकों का पैसा वापस, सहारा और सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, जाने कब आएगा खाते में पैसा

Sahara India Latest Update 2023: 5 जिले के निवेशकों का पैसा वापस, सहारा और सरकार ने शुरू की प्रक्रिया, जाने कब आएगा खाते में पैसा
x
आज अब वह दिन आ गया है जब सहारा इंडिया के निवेशकों को पैसा वापस किया जाएगा। पता चल रहा है कि सरकार और सहारा के बीच लोगों का पैसा वापस करने रूपरेखा निर्धारित हो चुकी है।

Sahara India Latest Update 2023: सहारा इंडिया की चर्चा तो अब देश के सभी राज्यों में और बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। वहीं जिन लोगों ने सहारा इंडिया में पैसे इन्वेस्ट किया था वह अपना रिफंड प्राप्त करने के लिए दिन रात भगवान को नारियल चढ़ा रहे हैं। आज अब वह दिन आ गया है जब सहारा इंडिया के निवेशकों को पैसा वापस किया जाएगा। पता चल रहा है कि सरकार और सहारा के बीच लोगों का पैसा वापस करने रूपरेखा निर्धारित हो चुकी है। वही न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

कहां और किसे मिलेगा पैसा

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों की सूची है। इसकी जांच करने के पश्चात सुप्रीम को जज की निगरानी में पैसा हितग्राहियों को देने की बात कही है। इस पर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है बताया गया है कि 5000 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह राशि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर लोगों को दी जाएगी। भुगतान के लिए रोड मैप और गाइडलाइन तैयार की गई है।

जानकारी के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के सहारा निवेशकों को पैसा रिफंड किया जाना है। इन पांचों राज्यों में सहारा द्वारा खूब बिजनेस किया गया था। अभी यहां के लोग पैसा प्राप्त करने के लिए लगातार सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे थे।

पता चल रहा है कि सरकार समय पर लोगों को उनका पैसा उपलब्ध करवाने की पूरी तैयारी में है। सहारा इंडिया हर हाल में लोगों का पैसा वापस करेगी। हालांकि अभी भी प्रक्रिया चल रही है लोगों को पैसा नहीं मिला है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्दी पैसे का भुगतान शुरू किया जाएगा।

Next Story