बिज़नेस

Sahara India Ka Paisa Online Kaise Nikale: सहारा इंडिया का पैसा कैसे निकाले ऑनलाइन 2023

Sahara India Ka Paisa Online Kaise Nikale: सहारा इंडिया का पैसा कैसे निकाले ऑनलाइन 2023
x
सहारा इंडिया (Sahara India) में अगर आपका पैसा फंसा हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

Sahara India Ka Paisa Online Kaise Nikale, सहारा इंडिया का पैसा कैसे निकाले ऑनलाइन 2023, How to withdraw money online from Sahara India: सहारा इंडिया (Sahara India) में अगर आपका पैसा फंसा हुआ है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) में पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस पोर्टल के द्वारा आप घर बैठे पैसे निकाल सकते है.

Sahara India Refund Portal Se Paise Kaise Nikale | Sahara India Se Online Paisa Kaise Nikale

सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) के माध्यम से पैसे आसनी से निकाले जा सकते है. Sahara India में फंसे पैसे वापस करने के लिए आज हम आपको पैसा कैसे निकाले ? चलिए जानते है पूरा प्रोसेस....

Sahara India Refund 2023 Ke Liye Online Avedan Kaise Kare | Sahara India Refund 2023 Online Apply

  • सहारा का पैसा निकालने के लिए सबसे पहले mocrefund.crcs.gov.in वेबसाइट को ओपन करें।
  • इसके बाद वेबसाइट मेनू में जमाकर्ता पंजीकरण विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
  • फिर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प को चुनें।
  • अब मोबाइल नंबर में प्राप्त ओटीपी कोड को भरकर वेरीफाई कीजिये।
  • इसके बाद यूआईडीएआई घोषणा में मैं सहमत हूँ विकल्प को चुनें।
  • फिर अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम, आधार से लिंक बैंक का नाम आदि डिटेल्स चेक करें।
  • अब दावा विवरण की जानकारी भरना है। जैसे – सदस्यता संख्या, खाता संख्या, रसीद संख्या, प्रमाण पत्र / पासबुक नंबर और खाता खोलने की तिथि और जमा पैसा। फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।
  • सहारा पैसा निकालने का फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट करें। इसके बाद अपना फोटोग्राफ चिपका दें और निर्धारित जगह पर अपना हस्ताक्षर कर दें।
  • अब प्रिंट किये गए फॉर्म को अपलोड कर दें।
  • सहारा इंडिया का फॉर्म अपलोड होने के बाद आपको आवेदन संख्या मिलेगा। इसे नोट करके रखें।
  • आवेदन जमा होने के बाद 45 दिनों के भीतर आपके सहारा इंडिया का पैसा आपके बैंक अकाउंट में जमा हो जायेगा।

Next Story