बिज़नेस

Sagwan Farming: किसान करें सागवान की खेती, होती है करोड़ों की कमाई

Sagwan Farming
x
Sagwan Farming: सागवान की खेती (Sagwan Ki Kheti) कर किसान भाई अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

Sagwan Farming, Sagwan Ki Kheti: आज देश में बन रहे भवनों में भले ही प्लाई या फिर अन्य सामग्री का उपयोग दरवाजा, खिड़की या फिर फर्नीचर बनाने में किया जाता है। लेकिन बिना सागौन के मजा नही आता। देश में सागौन की कमी की वजह से अन्य विकल्पों को चुनना पड़ता है। ऐसे में अगर देश के किसान अपने छोटे से खेत के टुकडे में सागौन की खेती (Sagwan Ki Kheti) करें तो वह बहुत मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही देश के लोगों को पर्याप्त सागौन की लकड़ी मिल पायेगी। एक अनुमान के मुताबिग अगर कोई किसान एक एकड़ के भू भाग में सागौन की खेती करता है वह मात्र 10 से 12 वर्ष में करोड़ रूपये का मालिक हो सकता है। क्योंकि कहा गया है कि 12 वर्ष का एक सागौन का पेड़ 25 से 30 हजार रूपये में बिकता है।

बेहतरीन लकड़ी है सागौन

सागौन एक बेहतरीन लकडी है। इसके विशेष गुण इसे कीमती बनाते है। सागौन के सम्बंध में कहा जाता है कि इसमें कीडे आदि का प्रकोप कम होता है। यह सिकुड़ती कम है और चिकनी ज्यादा होती। वही भार में हल्की और मजबूती में कई लकड़ियों के मात देती है।

देश में सागौन की भारी कमी

एक तो सागौन की उम्र ज्यादा होने से इसे काटने में दिक्कत होती है। शासकीय वनों में तैयार होने वाले सागौन जल्दी नही काटे जाते। हर वर्ष देश में 180 करोड़ क्यूबिक फिट सागौन के लकडी की आवश्यकता होती है। लेकिन इसके विपरीत देश में सागौन की उपलब्धता मात्र 9 करोड़ क्यूबिक फिट है। ऐसे में आप को पता चल ही गया होगा कि आज भी देश का सागौन बाजार कितना खाली चल रहा है।

Sagwan Ki Kheti Kaise Karen:

सागौन की खेती रेतीली मिट्टी के अलावा सभी प्रकार की भूमि पर की जा सकती है। सागौन के पौधों को 9 से 10 फिट की दूरी पर लगाना चाहिए। वहीं यह 15 से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस पर बडे ही आराम से जीवित रहता है।

जिस खेत में सागौन के पैधे लगाने हैं उस खेत की गर्मी में गहरी जुताई करवा दें। इसके बार उन स्थानों को चिन्हित करें जहां पर सागौन के पौधे लगाने हैं। उन स्थानों पर गड्ढा कर लें। उसमें गोबर की खाद डालें और बरसात के पूर्व पौधों का रोपण कर दें। अगर पानी की उलब्धता खेत में नही है तो जैसे ही पहली बारिश हो तुरंत पौधों को लगवा दें।

Next Story