बिज़नेस

रूस की भारत से कच्चे तेल की डील तय, डॉलर में नहीं रुपए में होगा कारोबार, भारत को क्या फायदा होगा?

रूस की भारत से कच्चे तेल की डील तय, डॉलर में नहीं रुपए में होगा कारोबार, भारत को क्या फायदा होगा?
x
Russia India Oil Deal: रूस के साथ भारत कच्चे तेल मतलब क्रूड ऑयल की बड़ी डील करने वाला है, जिससे भारत को प्रत्यक्ष रूप से सस्ता क्रूड मिलने लगेगा।

Russia India Oil Deal: यूक्रेन रूस जंग के बीच अमेरिका जैसे कई देशों ने रूस के लिए व्यापर के रास्ते बंद कर दिए हैं. ऐसे में रूस के पास मौजूद कच्चे तेल के खरीददार काफी कम रह गए हैं. ऐसे में रूस अब नए खरीददारों की तलाश कर रहा है और सबसे पहले इस डील में रूस ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया है। भारत भी रूस के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कच्चे तेल की डील में हस्ताक्षर करने वाला है।

रूस भारत क्रूड ऑयल डील से ना सिर्फ भारत पर कच्चे तेल की महंगाई का संकट कम होगा बल्कि इससे रुपए की वेल्यू बढ़ेगी। इस डील में अच्छी बात ये है कि शिपिंग और बीमा की जिम्मेदारी रूस लेने वाला है। जिससे भारत को और भी फायदा होगा।

रूस भारत क्रूड ऑयल डील से देश को क्या फायदा होगा

अंतराष्ट्रीय भुगतान प्राणली में रूस पर लगी पाबंदी से अब यह डील डॉलर में नहीं हो सकती। ब्लडी रूस से भारत रुपए और रूबल में सौदा करेगा (रूबल रूस की करेंसी है) अभी तक पेट्रोलियम मार्केट में डॉलर की मोनोपोली है जो टूट जाएगी। चीन भी अपनी मुद्रा युआन से सऊदी अरब का तेल खरीदना चाहता है.

इस डील से भारत को कई फायदे होंगे वहीं रूस को भी एक अच्छा खरीदार मिल जाएगा

अगर क्रूड की कीमत सस्ती हो जाती है तो भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी कम हो जाएंगे, बता दें की भारत अपनी जरूरत का 85% तेल इम्पोर्ट करता है जिसमे से रूस से सिर्फ 2-3% ही तेल खरीदता है। भारत-रूस की इस डील में अमेरिका को कोई भी आपत्ति नहीं है, होती भी तो क्या कर लेता?

इंडियन ऑयल ने रूस से सस्ते में तेल खरीदा है

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के कारण जो आपदा आई है उसे इंडियन ऑयल ने अवसर में बदल दिया है. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने रूस से 20-25 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट में 30 लाख बैरल क्रूड खरीदा है.

रुपए की वेल्यू बढ़ेगी

कोमोडिटी एक्सपर्ट जय प्रकाश गुप्ता कहते हैं- क्योंकी यह डील रुपए और रूबल से होगी तो इसमें डॉलर का कोई रोल नहीं रहेगा ऐसे में रुपए की वेल्यू बढ़ जाएगी। रूस अगर अच्छी क्वालिटी का तेल देता है जो अबतक जो डील 3 अरब डॉलर की होती थी इसके बाद 10 अरब डॉलर की होने लगेगी।

पेट्रोल-डीज़ल सस्ता होगा अगर रूस 20% डिस्काउंट में भी तेल देता है तो यह वो दाम के बराबर होगा जो दिसम्बर के महीने में चल रहे थे. क्रूड सस्ता मिला तो पेट्रोल-डीज़ल के रेट खुद बी खुद कम होंगे। फ़िलहाल भारत रूस से 35 लाख बैरल तेल खरीदने की डील कर रहा है और आगे इस मात्रा को बढ़ाया भी जा सकता है।




Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story