बिज़नेस

RTO Traffic Challan Big Alert 2023: 16 मार्गों पर तय हुई अधिकतम स्पीड, भरना होगा ₹4000 का जुर्माना, फटाफट देखे Latest Update

RTO Traffic Challan Big Alert 2023: 16 मार्गों पर तय हुई अधिकतम स्पीड, भरना होगा ₹4000 का जुर्माना, फटाफट देखे Latest Update
x
RTO Traffic Challan Big Alert 2023: लखनऊ के 16 मार्गों के लिए अधिकतम स्पीड तय कर दी गई है। तय की गई स्पीड का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।

RTO Traffic Challan Big Alert 2023: लखनऊ के 16 मार्गों के लिए अधिकतम स्पीड तय कर दी गई है। तय की गई स्पीड का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सड़कों पर जगह-जगह कैमरे फिट किए गए हैं जो चलते हुए वाहनों के स्पीड की गणना कर लेंगे। नियमानुसार वाहन की स्पीड ज्यादा पाए जाने पर 4000 रुपए का चालान कट सकता है ऐसे में आवश्यक है कि लखनऊ के इन 16 मार्गो में चलने से पहले उनकी निर्धारित स्पीड का पता लगा ले।

क्या है न्यूनतम और अधिकतम स्पीड RTO Traffic Challan Big Alert 2023

वैसे लखनऊ के जिन 16 मार्गों पर चलने के लिए स्पीड का निर्धारण किया गया है उसमें अलग-अलग सड़कों के लिए अलग-अलग स्पीड निर्धारित की गई है। स्पीड का निर्धारण सड़क की लंबाई चौड़ाई स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता है। आमतौर पर बताया गया है कि शहर के अंदर की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। वही बताया गया है आउटर पर उसी सड़क की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

गति का निर्धारण हर 5 वर्ष में RTO Traffic Challan Big Alert 2023

परिवहन विभाग की माने तो हर 5 साल में वाहनों की गति सीमा सड़क की स्थिति के अनुसार निर्धारित की जाती है। बताया गया है कि नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे और जिले की सड़कों पर गति सीमा उनकी स्थिति के अनुसार तय की जाती है। साथ ही यह भी देखा जाता है कि उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रति मिनट कितनी है। कौन-कौन से वाहन कितने कितने समय के अंतराल पर लगभग तौर पर गुजरते हैं। यह पूरा अध्ययन करने के पश्चात स्पीड का निर्धारण किया जाता है।

किस सड़क पर कितनी स्पीड से चलाएं वाहन RTO Traffic Challan Big Alert 2023

बताया गया है कि इटौजा- सीतापुर, बंथरा - कानपुर, कमता - शहीद और सफेदाबाद - अयोध्या मार्ग पर चलने की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

इसी तरह बताया गया है कि लखनऊ से इटौजा, आईआईएमसी - दुबग्गा, गौरीगंज से बंथरा, मोहनलालगंज से रायबरेली, गोसाईगंज से सुल्तानपुर, मटियारी से सफेदाबाद सड़क पर अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड निर्धारित है।

इसी तरह दुबग्गा से हरदोई, दुबग्गा से बाराविरवा, चारबाग से सुल्तानपुर, चारबाग से मटियारी, मटियारी से देवा रोड मैं चलने वाले वाहनों की अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित है।

Next Story