बिज़नेस

RTO Challan New Rules 2023: आरटीओ का नया नियम लागू, कटेगा ₹5000 का जुर्माना, वाहन चालक तुरंत ध्यान दे

RTO Challan New Rules 2023: आरटीओ का नया नियम लागू, कटेगा ₹5000 का जुर्माना, वाहन चालक तुरंत ध्यान दे
x
RTO Challan New Rules 1 April 2023: सरकार मजबूत यातायात के लिए 1 अप्रैल से बड़ा नियम लागू करने जा रही है। बताया गया है कि इस नियम का पालन अगर वाहन चालक नहीं करते हैं तो 5000 रुपए का चालान कट सकता है।

RTO Challan New Rules 1 April 2023: वाहन चालकों को सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि सरकार मजबूत यातायात के लिए 1 अप्रैल से बड़ा नियम लागू करने जा रही है। बताया गया है कि इस नियम का पालन अगर वाहन चालक नहीं करते हैं तो 5000 रुपए का चालान कट सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए इस कड़े नियम के बारे में जानकारी हो और लोगों द्वारा नियम का पालन भी किया जाए। अन्यथा चालानी कार्यवाही में आप फंस सकते हैं।

क्या है नया नियम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आरटीओ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। चलाए गए अभियान में लोगों को अभी हिदायत दी जा रही है कि वह अपने वाहन में लगे नंबर प्लेट के साथ कोई भी छेड़छाड़ न करें। बताया जा रहा है कि अगर किसी ने अपने नंबर प्लेट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ कर रखी है तो उसे तुरंत सुधर कर आरटीओ के नियमानुसार नंबर प्लेट लगवा ले। अगर एक अप्रैल के बाद किसी भी वाहन के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ मिली तो 5000 रुपए का चालान काटना निश्चित है। इसीलिए कहा गया है कि समय रहते सुधार अवश्य करवा लें।

नंबर प्लेट के साथ करते हैं छेड़छाड़

लखनऊ आरटीओ विभाग का कहना है कि आमतौर पर अपने नंबर प्लेट में कई तरह से छेड़छाड़ करते हैं। गाड़ी के नंबर को इस तरह नंबर प्लेट में दर्ज करवाते हैं जैसे उसे सजाया जा रहा हो।

नंबर प्लेट गाड़ी को एक तरह से पहचान देने का उसका नाम है। जो आप वाहन मालिक के नाम के साथ जुड़ा होता है। किसी भी स्थिति में पहचान करने में सहूलियत होती है लेकिन वाहन मालिकों द्वारा अपने वाहन के नंबर प्लेट को ऐसे तोड़ मरोड़ कर लिखा जाता है जिससे कई बार परेशानी हो सकती है।

चलेगा विशेष अभियान

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब ऐसा निश्चित किया गया है कि 1 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर जुर्माना ठोका जाएगा। अगर इस जुर्माने से बचना है तो अपने वाहनों में सही तरीके से नंबर लिखवा ले। अन्यथा 5000 रुपए का चालान कटना निश्चित है।

Next Story