
RRR Release Date: मेकर्स ने मेगा बजट फिल्म की रिलीज के लिए दो डेट ब्लॉक की

RRR Release Date
RRR Release Date: एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर की रिलीज़ के लिए मेकर्स ने दो नई डेट ब्लॉक की है. राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) स्टारर यह फिल्म पहले 7 जनवरी 2022 को रिलीज़ होनी थी, लेकिन संक्रमण और उसके द्वारा जारी की गई पाबंदियों के चलते इस मेगा बजट मूवी को रिलीज़ नहीं किया गया. लेकिन अब इसकी रिलीज़ को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैंसला लिया है और बड़े परदे पर रिलीज़ करने के लिए 18 मार्च या 28 अप्रैल 2022 की तिथियां सुनिश्चित की है. इसके लिए आधिकारिक तौर पर घोषणा भी कर दी गई है.
आरआरआर (RRR Release New Date) के मेकर्स ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, 'अगर महामारी की स्थिति देश में ठीक हो जाती है और सिनेमाघर एक बार फिर से पूरी क्षमता के साथ चलने लगते हैं, तो मेकर्स 18 मार्च को फिल्म रिलीज करेंगे, अगर ऐसा नहीं होता तो आरआरआर 28 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी.'
#RRRMovie on March 18th 2022 or April 28th 2022. 🔥🌊 pic.twitter.com/Vbydxi6yqo
— RRR Movie (@RRRMovie) January 21, 2022
अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से होगी सीधी टक्कर
आरआरआर की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) की फिल्म सीधी टक्कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे से होगी. आरआरआर के मेकर्स ने होली और ईद जैसी बड़ी डेट्स को बुक कर लिया है.
बता दें कि एस.एस. राजामौली (S.S Rajamouli) की मेगा बजट एक्शन पैक्ड फिल्म की रिलीज कई बार टाली जा चुकी है. एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli Movies) की फिल्म साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी अहम है.
पैन इंडिया फिल्म में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. आरआरआर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ हिस्ट्री का तड़का लगाया गया है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




