बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 31 May 2023: मूंग व डॉलर चना के दाम में उछाल, देसी चना के रेट भी बढ़े, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
31 May 2023 11:22 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 31 May 2023: मूंग व डॉलर चना के दाम में उछाल, देसी चना के रेट भी बढ़े, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 31 May 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मूंग व डॉलर चना के दाम में जहां उछाल देखने को मिला, तो वहीं देसी चना के भाव भी बढ़ गए।

Aaj Ka Mandi Bhav 31 May 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मूंग व डॉलर चना के दाम में जहां उछाल देखने को मिला, तो वहीं देसी चना के भाव भी बढ़ गए। गेहूं के दाम में कोई अंतर नहीं आया। सोयाबीन के रेट में भी गत दिनों की अपेक्षा सुधार देखने को मिला। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 31 May 2023: आज का अनाज भाव

मंडी में अनाज के दाम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सोयाबीन 2550 से 5185, गेहूं 2000 से 2810, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1600 से 1675, डॉलर चना 4405 से 12170, देसी चना 2040 से 7025, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4800 से 5005, मूंग 5000 से 8210, मूंग एवरेज 3590 से 6200, तुअर 4720 से 8400, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4500 से 6965, तुअर कर्नाटक 3900 से 7550, निमाड़ी तुअर 4100 से 7250, सरसों 5640, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

सब्जियों में टमाटर 400 से 1200, कद्दू 300 से 600, खीरा 600 से 1200, भिंडी 1500 से 2500, पालक 600 से 1200, करेला 1500 से 2500, लौकी 1000 से 2500, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1500 से 2500, पपीता 600 से 1600, अनानास 1500 से 3500, पत्ता गोभी 600 से 1000, सहजन 1000 से 2500, धनिया 600 से 1600, शिमला मिर्च 1000 से 2500 और टेंसी के भाव 600 से 1200 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेव 2000 से 8000 और केला के दाम 600 से 2000 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1600, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के रेट 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1100, सुपर प्याज 800 से 1000 और एवरेज प्याज के दाम 500 से 700 रुपए तक देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 4000 से 500 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story