बिज़नेस

Richest Women In India: भारत की सबसे अमीर महिला कौन है? देखें Top Indian Richest Women List

Richest Women In India: भारत की सबसे अमीर महिला कौन है? देखें Top Indian Richest Women List
x
Who Is The Richest Woman In India: भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सबसे ऊपर रौशनी मल्होत्रा (Roshni Malhotra)का नाम है

भारत की सबसे अमीर महिलाऐं: अक्सर जब बात दुनिया या भारत के सबसे अमीर लोगों को होती है तो हमेशा उनमे पुरुषों के नाम होते हैं. जैसे Elon Musk, Mukesh Amabani Gautam Adani. लेकिन आज हम आपको भारत की सबसे अमीर महिलाओं और उनकी नेट वेल्थ के बारे में बताने वाले हैं.

Richest Women In India:

भारत की सबसे दौलतमंद महिला का नाम रौशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) है. Roshni Nadar Malhotra HCL की चेयरपर्सन हैं. 2021 की तुलना में रौशनी नादर मल्होत्रा की संपत्ति 54% तक बढ़ गई और इसी के साथ रौशनी 2022 में भारत की सबसे अमीर महिला बन गईं. हालांकि इससे पहले भी भारत की सबसे रईस महिला की लिस्ट में Roshni Nadar Malhotra का नाम सबसे ऊपर रहता था.

रौशनी नादर मल्होत्रा की संपत्ति


Roshni Nadar Malhotra Net Worth: HCL Technologies की चेयर पर्सन Roshni Nadar Malhotra की नेट वर्थ 84,330 करोड़ रुपए है. हालांकि रौशनी को यह संपत्ति विरासत में मिली है. उनके पिता शिव नादर HCL के संस्थापक हैं.

भारत की सबसे अमीर स्लेफ़ मेड महिला


India's Richest Self-Made Woman: नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड वीमेन हैं. ऐसा इस लिए क्योंकि उन्हें इतनी दौलत विरासत में नहीं मिली है बल्कि अपनी मेहनत से उन्होंने कमाए हैं. Falguni Nair ने 10 साल पहले Nykaa ब्यूटी ई कॉमर्स कंपनी शुरू की थी. और बीते सालों में 59 वर्षीय Falguni Nair की संपत्ति में 963% की ग्रोथ हुई.

फाल्गुनी नायर की संपत्ति

Falguni Nair Net Worth: Nykaa की फाउंडर Falguni Nair की कुल संपत्ति 57,520 करोड़ रुपए है फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड वीमेन हैं जबकि दौलत के मामले में HLC की रौशनी नादर मल्होत्रा पहले नंबर की अमीर हैं.

किरण मजूमदार शॉ : बायोकॉन की मालकिन Kiran Mazumdar Shaw की संपत्ति 29,030 करोड़ रुपए है और वह भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं.




Next Story