बिज़नेस

Real Estate: मकान की कीमतें 13% तक बढ़ने के बावजूद बिक्री में 9% की उछाल

Aaryan Puneet Dwivedi
5 April 2024 1:03 PM IST
Real Estate: मकान की कीमतें 13% तक बढ़ने के बावजूद बिक्री में 9% की उछाल
x
Real Estate: 86,345 मकान बिके देश के टॉप 8 शहरों में जनवरी-मार्च के बीच इस साल. 43% बढ़ी ऑफिस स्पेस की मांग 2024 की पहली तिमाही में.

Real Estate: मुंबई. देश में मकान की कीमतें बढ़ने के बावजूद बिक्री में कई कमी नहीं आई है। अधिकतर लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाला मकान खरीद रहे हैं। यही वजह से है कि वर्ष 2024 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच मकानों की कुल बिक्री में महंगे घरों की हिस्सेदारी बढ़कर 40% हो गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि में केवल 29% थी। वहीं मिड-रेंज और किफायती आवासों की बिक्री में गिरावट आई है।

नाइटफ्रैंक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 8 प्रमुख प्रॉपर्टी मार्केट में लग्जरी मकानों की मजबूत मांग के दम पर 2024 की पहली तिमाही में मकानों की बिक्री में सालाना आधार पर 9% की वृद्धि हुई, जबकि कार्यालयों यानी ऑफिस स्पेस की मांग 43% बढ़ी है। बड़े शहरों में 86,345 मकान बिके जो पिछले साल 79,126 यूनिट थी। ऑफिस की मांग 43% इजाफे के साथ 1.13 करोड़ वर्ग फुट से बढ़कर 1.62 करोड़ वर्ग फुट हो गई।

मकानों बिक्री और कीमतें बढ़ी

शहर - मकान बिके - इजाफा - कीमतें बढ़ीं

मुंबई - 23,742 - 17% - 06%

दिल्ली - 15,527 - 01% - 05%

बेंगलूरु - 13,133 - 02% - 09%

पुणे - 11,832 - 14% - 04%

हैदराबाद - 9,550 - 15% - 13%

अहमदाबाद - 4,673 - 11% - 02%

चेेन्नई - 3,950 - 08% - 05%

कोलकाता - 3,937 - 12% - 07%

(सालाना आधार पर बढ़ी बिक्री और कीमतें)

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story