बिज़नेस

Ration Card New Rules Big Alert 2023: केंद्र सरकार का एक बड़ा फैसला, राशन कार्डधारको की हुई चांदी ही चांदी , देशभर में लागू हुआ यह नियम

Ration Card New Rules Big Alert 2023: केंद्र सरकार का एक बड़ा फैसला, राशन कार्डधारको की हुई चांदी ही चांदी , देशभर में लागू हुआ यह नियम
x
Ration Card New Rules: सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत एक बड़ा बदलाव करते हुए इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल ईपीओएस डिवाइस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जोड़ने का आदेश दिया है।

Ration Card Update, Ration Card Latest Update, Ration Card News, Ration Card New Rules Big Alert 2023: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत देश के गरीब परिवार के लोगों को हर माह राशन उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। हाल के दिनों में सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत एक बड़ा बदलाव करते हुए इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल ईपीओएस डिवाइस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जोड़ने का आदेश दिया है। सरकार का यह आदेश अवश्य ही गरीबों के लिए लाभप्रद साबित होगी।

सरकार ने क्या किया परिवर्तन

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उचित मूल्य की दुकानों पर लगे इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल एपीओएस को अब इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जोड़ने की व्यवस्था कर दी है। जैसे ही तराजू ईपीओएस के साथ जुड़ जाएगा उपभोक्ता का आधार नंबर या समग्र आईडी नंबर दर्ज करने के बाद निश्चित पात्रता के अनुसार अनाज की तौल इलेक्ट्रॉनिक तराजू तक पहुंच जाएगी।

सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब राशन दुकान में काम करने वाले लोगों द्वारा कोई भी भ्रष्टाचार नहीं किया जा सकेगा। तौल आदि के नाम पर कई बार काफी गड़बड़ी हो रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा परिवर्तन किया है। इसके लिए सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जुड़े जाने नियमों में संशोधन कर दिया है।

देशभर में लागू हुआ यह नियम

केंद्र सरकार द्वारा यह नियम देशभर में लागू किया गया है अब इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल डिवाइस को तौल कांटे के साथ जोड़ा जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। पूर्व मे हितग्राहियों को कम राशन दिया जाता था। खाद्यान्न में काफी भ्रष्टाचार किया जा रहा था। लेकिन अब इस परिवर्तन के बाद यह गुंजाइश भी समाप्त हो जाएगी।

Next Story