
इतने महंगे हो गए रंग-गुलाल और पिचकारी! महंगाई के बाद भी Holi के लिए जमकर हो रही शॉपिंग

Rang-gulal and pichkari have become so expensive: रंगों के त्यौहार होली में बढ़ती महंगाई का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है. रंग-गुलाल, बलून और पिचकारी के दाम काफी बढ़ गए हैं मगर Holi की सेल में गिरावट नहीं दर्ज हुई है. बता दें कि Holi में इस्तेमाल होने वाला हर एक प्रोडक्ट महंगा हुआ है.
दरअसल इस साल चीन से होली का स्टॉक नहीं आया है. जिसकी वजह से इन प्रोडक्ट्स की कीमत 30 से 50% तक बढ़ गई है. अबतक चाइनीज पिचकारी और रंग मार्केट में मिलते थे, मगर इस साल चाइना से माल इंडिया पहुंचा ही नहीं। घरेलु उत्पाद की कीमत चाइनीज उत्पाद से काफी ज़्यादा है.
पिचकारी के दाम बढ़ गए
मार्केट में पानी भरने वाली नॉर्मल पिचकारी की कीमत 150 रुपए तक पहुंच गई है. जबकि पिछले साल यह 70-80 रुपए में मिल जाती थी. इसके अलावा बंदूक जिसे Water Gun कहते हैं उसकी कीमत 750 रुपए से 1000 तक हो गई है. लोग पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक महंगा सामान खरीद रहे हैं. मगर महंगाई के बाद भी होली के प्रोडक्ट्स की सेल में कोई कमी नहीं आई है.
रंग और गुलाल महंगे हुए
इस साल चाइना में बनाए जाने वाले रंग और गुलाल भी इंडियन मार्केट में नहीं नज़र आ रहे हैं. उन्हें डोमेसिटक रंगों और गुलाल ने रिप्लेस कर दिया है. मगर ये चाइनीज रंगों की तुलना में महंगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेशी और घरेलु प्रोडक्ट्स की कीमत में 30 से लेकर 50% तक का अंदर है.
जाहिर है कोरोना मार्च 2020 के बाद देशवासियों ने दो साल तक ढंग से होली नहीं मनाई है. लेकिन साल कोरोना से जुडी कोई पाबन्दी नहीं है. ऐसे में लोग इस बार जमकर होली खेलने के मूड में हैं. इसी लिए प्रोडक्ट्स महंगे होने के बाद भी लोग पैसे खर्च करने से घबरा नहीं रहे हैं.




