बिज़नेस

प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने सरकार दे रही मदद, अनुप्रति योजना से छात्रों को मिलेगे 75 हजार रूपये

PF Account Interest Rate
x
Rajasthan CM Anuprati Coaching Yojana 2022: राजस्थान की गहलोत सरकार अनुप्रति योजना से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पात्र छात्रों को आर्थिक मदद दे रही है

Rajasthan CM Anuprati Coaching Yojana 2022, Rajasthan CM Free Coaching Yojna: राज्य की गहलोत सरकार मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना (rajasthan CM anuprati coaching yojana 2022) से प्रोफेसनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पात्र छात्रों को आर्थिक मदद दे रही है। इसके तहत राज्य सरकार के द्वारा तय कोचिंग संस्थानों में छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते है और इसका खर्च उठाते हुए छात्र को 75 हजार रूपये तक सरकार देगी।

Rajasthan CM Anuprati Coaching Yojana 2022 Hindi Mei

इस तरह का आदेश

राज्य सरकार के द्वारा जो आदेश दिया गया है उसके तहत विभिन्न प्रोफेसनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षा के साथ ही नौकरियों के लिए तैयारी करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को जन जातीय क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय विभाग, अधिकारिता विभाग एवं अल्प संख्यक मामले के विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना चलाई जा रही है।

ये छात्र होगे पात्र

इस योजना के तहत एससी एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्लूएस सहित अन्य छात्र तथा जिनके पिता की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कंम हो वे मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना का लाभ ले सकते है। बताया गया है कि छात्रों का योजना के लिए निर्धारण मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड परीक्षा के अंक लेवल देखे जाएगे।

रहने-खाने के लिए अलग से रूपया

जानकारी के तहत मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के चयनित छात्र के पास अगर रहने और खाने की सुविधा नही है तो सरकार इसके लिए 50 हजार रूपये अतिरिक्त बजट देगी। जिससे छात्र के रहने और खाने की सुविधा मुहैया हो सकें।

ज्ञात हो कि उक्त योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के पास आधार कार्ड, परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

Next Story