General Knowledge

सवाल: आंखो से निकलने वाले आंसू नमकीन क्यों होते है?

सवाल: आंखो से निकलने वाले आंसू नमकीन क्यों होते है?
x
व्यक्ति के दुखी होने पर अक्सर आंख से आंसू निकल आता है। यह आंसू कभी-कभी अत्याधिक प्रसन्नता के समय भी छलक पड़ता है।

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: व्यक्ति के दुखी होने पर अक्सर आंख से आंसू निकल आता है। यह आंसू कभी-कभी अत्याधिक प्रसन्नता के समय भी छलक पड़ता है। आंसू तो प्याज काटते समय या फिर धुआ के संपर्क में आने पर निकलता हैं। कई बार यह आंसू निकल कर हमारे मुह तक पहुंच जाता है और हमें पता चलता हे कि इसका स्वाद तो खारा नमकीन के जैसे है। आंख के पास से निकलने वाला यह आंसू आखिर खारा क्यों होता है इसके संबंध में कभी आपने सोचा है। अगर नहीं सोचा है तो आज हम इस संबंध में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

आखिर क्यों खारा होता है आंसू

आंसू जो पानी की तरह हमारी आंखों से बहता है उसका स्वाद खारा होता है। यह बात तो सभी को पता है। लेकिन क्या आपको पता है आंख का आंसू खारा क्यों होता है।

इस बात को समझने के लिए हमें यह जानना आवश्यक है कि जब कोई भी चीज नमकीन लगती है या खारी लगती है तो इसका मतलब है कि उसमें नमक या कहें सोडियम क्लोराइड की मौजूदगी की वजह से है।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि आंख से निकलने वाले आंसू मैं सोडियम क्लोराइड पाया जाता है।

आंखों के लिए आवश्यक है आंसू

जानकारां की माने तो आंख की आंसू वाली नलिकाओं में दो तरह के तरल पदार्थ निकलते हैं। जिसमें से एक से जल और दूसरे से नमक का मिश्रण। यह तत्व आंख के लिए बहुत ही लाभदायक है। आंख को सूखने से बचाता है । साथ ही बताया गया है कि जैसे ही आंख में कोई कीड़ा या कचरा चला जाता है नमकीन से मिश्रित पानी हमारी आंख के उस कचरे को कीड़े को बाहर कर देती है।

प्याज काटते समय आंख से आंसू निकलने के संबंध में बताया जाता है कि प्याज में एमिनो एसिड सल्फाक्साइड तथा सल्फोनिक एसिड नाम का एक केमिकल पाया जाता है। जिसकी वजह से वह जैसे ही आंख के संपर्क में आता है आंख से आंसू निकलने शुरू हो जाते हैं।

Next Story