बिज़नेस

माता लक्ष्मी की यह खास तस्वीर घर में लगाएं, हो जाएंगे मालामाल, हर जगह हो जाएगी आपकी प्रापर्टी

माता लक्ष्मी की यह खास तस्वीर घर में लगाएं, हो जाएंगे मालामाल, हर जगह हो जाएगी आपकी प्रापर्टी
x
माता लक्ष्मी की फोटो आमतौर पर सभी लोग अपने घरों में लगाते हैं।

माता लक्ष्मी की फोटो आमतौर पर सभी लोग अपने घरों में लगाते हैं। उनकी पूजा भी करते हैं। लेकिन बताया गया है कि माता लक्ष्मी के कुछ विशेष फोटो लगाने से आपके घर में पैसे की कमी नहीं होगी। साथ ही कई तरह के संकट भी माता लक्ष्मी की कृपा से दूर रहते हैं आज हम माता लक्ष्मी के उन खास 5 अद्भुत फोटो के बारे में जानकारी देंगे जिनके संबंध में कहा जाता है कि यह माता लक्ष्मी का मूल स्वरूप है। शास्त्रों में इस तरह की फोटो लगाना शुभ बताया गया है।

हाथी के साथ की फोटो

कहा गया है कि माता लक्ष्मी की सवारी तो उल्लू है। लेकिन ज्यादातर माता लक्ष्मी के पास हाथी दिखाई देता है। माता लक्ष्मी के पास हाथी की मौजूदगी का अर्थ जल और जीवन का निरंतर प्रवाहित होना। इस फोटो को लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सूड से जल बरसाता हाथी

आपने देखा होगा कि माता लक्ष्मी की प्रतिमा के पास हाथी अपनी सूंड से जल बरसाता हुआ खड़ा रहता है। माता लक्ष्मी की यह तस्वीर अवश्य घर में लगानी चाहिए। इस तस्वीर को लगाने से घर में संपत्ति का विकास होता है। साथ ही आमदनी बढ़ती है।

हाथी भी है माता लक्ष्मी का वाहन

बहुत कम लोगों को पता है लक्ष्मी का वाहन हाथी भी है। आमतौर पर लोग माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू को मानते हैं। कहा गया है कि माता लक्ष्मी के हाथी की मौजूदगी वाली फोटो बहुत शुभ होती है। मान्यता है कि हाथी बहुत ही मस्त चाल में चलता है। माता लक्ष्मी को पसंद है।

माता लक्ष्मी की बड़ी बहन है अलक्ष्मी

शास्त्रों में बताया गया है कि माता लक्ष्मी की एक बड़ी बहन है जिनका नाम अलक्ष्मी है। पता है जिस घर में भगवान विष्णु की पूजा नहीं होती वहां अलक्ष्मी का निवास हो जाता है। लेकिन जिस घर में माता लक्ष्मी और भगवान श्री नारायण की पूजा होती है वहां अलक्ष्मी प्रवेश तक नहीं करती।

पसंद है कमल का फूल

माता लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है। फोटो में माता लक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती है। कमल पर विराजमान माता लक्ष्मी की फोटो घर में लाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से अवश्य ही व्यक्ति की आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story