बिज़नेस

इस दिशा में रख दे पैसे, कुछ दिन में हो जाएंगे मालामाल, जानिए!

bank of baroda loan scheme
x
अगर जीवन भर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए तो हमें पैसा रखने के लिए वास्तुशास्त्र के बताए अनुसार जगह का चुनाव करना चाहिए।

अगर जीवन भर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए तो हमें पैसा रखने के लिए वास्तुशास्त्र के बताए अनुसार जगह का चुनाव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उपयुक्त बताई गई है। किसी भी कमरे के उत्तर दिशा में पैसा रखने के लिए स्थान बनवा सकते हैं। वैसे तो पैसा तिजोरी या फिर अलमारी के लॉकर में रखना चाहिए। कई बार लोगों के पास लकार या अलमारी नहीं होती। ऐसे में कुछ साधारण से इंतजाम कर पैसे रखे जाते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में भी दिशा का चुनाव अवश्य कर लेना चाहिए।

उत्तर दिशा है महत्वपूर्ण

धन रखने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर का स्थान बताया गया है। उत्तर दिशा में भगवान कुबेर निवास करते हैं ऐसे में पैसा रखने के लिए कमरे के उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की पैसा उक्त जगह पर रखना महफूज रहेगा। अगर सुरक्षा की दृष्टि से वह स्थान महफूज नहीं है तो उत्तर पूर्व की दिशा मे रखा जा सकता है।

पैसा रखने के स्थान पर लगाएं फोटो

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस स्थान पर पैसा या संपत्ति रखी हो वहां माता लक्ष्मी की फोटो लगानी चाहिए। लेकिन यह सारे कार्य सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए करना चाहिए। माता लक्ष्मी की फोटो लगाने से धन में बरकत होती है।

पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

वास्तु शास्त्र में बताए अनुसार अगर धन के अस्थान का चुनाव नहीं किया जाता तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई बार देखा गया है कि अगर धन रखने का स्थान उपयुक्त नहीं है तो उस घर में पैसा नहीं टिकता। अनावश्यक खर्च बने ही रहते हैं। कई बार स्वास्थ्य जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिससे धन का अपव्यय बढ़ जाता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story