बिज़नेस

Profitable Farming Business: किसान करें इस पौधे की खेती, एक बार लगाएं, कई सालो तक होगी बंपर कमाई

Profitable Farming Business
x
Bay Leaves Farming Business: तेजपात्ति के पौधे की खेती कर आप भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Bay Leaves Farming Business: खेती भी अब फायदे का धंधा बन गया है। वैज्ञानिकों द्वारा खेती के लिए नित नये प्रयोग किये जा रहे है। इसी का परिणाम है कि किसान उन्नत तकनीक का प्रयोग कर दुर्लभ मानी जानी वाली किस्में पैदा कर रहे हैं। जिससे किसान भाई अच्छा पैसा कमा रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि किसानी अब घाटे का सौदा नही है। आज हम किसानों को एक ऐसी पौधे की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे एक बार लगाने के बाद वह कई वार्षों तक आमदनी देता है। इस पौधे की खेती काफी आसान है। लेकिन हमें खेत की अच्छी तैयारी करनी होती है।

लगाएं तेज पत्ते (Bay Leaves) का पौधा

आम बोलचाल की भाषा में तेज पत्ते को अंग्रेजी भाषा में बे-लीफ (Bay Leaf) कहा जाता है। इसकी खेती कर किसान आज लाखों रूपये कमा रहे हैं। तेजपत्ता में विशेष तरह की खुशबू होती है। इसका उपयोग भोजन बनाने में किया जाता है। जिसका शाकाहारी और मांशाहारी दोनों लोग करते हैं।

जानकारी के अनुसार तेजपत्ते की खेती करने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है। वहीं किसानों को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। ऐसे में ज्यादातर किसान तेजपत्ते की खेती कर रहे हैं।

कितनी होती है कमाई

तेजपत्ते की खेती करने वाले किसानों को यह जानना जरूरी है कि इस पौधे को लगाने के बाद कितनी आमदनी होती है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो पता चलता है कि तेजपत्ते का एक पौधा सामान्य तौर पर बड़ा हो जाने पर करीब 5 हजार रूपये का पत्ता वर्ष भर में देता है। अगर कोई किसान तेजपत्ते के 25 पौधे अपने खेतो में लगा ले तो वह वर्ष भर में बडे आराम से सवा लाख रूपये तक कमा सकता है।

कहां है सबसे ज्यादा डिमांड

आज के समय में तेजपत्ते की डिमांड भारत के सभी राज्यों में है। साथ ही भारत से जुडे हुए तथा कई मित्र देश भी तेजपत्ते का उपयोग करते हैं और भारत से मंगाते हैं। वर्तमान समय में तेजपत्ते की सबसे ज्यादा डिमांड इटली, फ्रांस, मध्य अमेरिका, बेल्जियम, उत्तर अमेरिका और रूस में है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story