बिज़नेस

Saria Price Latest Update: सरिया के दामों में 32000 रूपए गिरावट, सीमेंट में सस्ती हुई, घर बनाना हुआ आसान

Sariya Ka Rate News
x
Saria Price Today: गृह निर्माण की सामग्रियों के दामों में गिरावट आने से घर का निर्माण करवाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

Building Materials Latest Price: घर बनाने के के लिए किसी सामग्री की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तो वह है सरिया और सीमेंट, विगत कुछ महीनो पहले इन सामग्रियों के दाम आसमान छू रहें थें, जिसके चलते कई लोगों ने अपने घर के निर्माण कार्य को रोक दिया था, जो सरिया कभी 5 हजार रूपए क्विंटल से नीचे था उसके भाव अचानक 8 हजार 200 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गए थे। यानि की सरिया के दाम प्रति टन 82 हजार तक पहुँच गए थे. निर्माण सामग्रियों के आसमान छू रहें दामों के कारण जिन लोगों ने अपने सपनो के घरों को बनाने का कार्य स्थगित कर दिया था उनके लिए खुशखबरी है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से सरिया के दामों में लगातार गिरावट आने से सरिया पुराने रेट में खरीद सकेंगे क्योंकि अब यह 32 हजार रूपए प्रति टन तक सस्ता हो चुका है। वहीं सीमेंट के दाम भी पहले की अपेक्षा कम हो गए हैं।

मध्यप्रदेश में सरिया के लेटेस्ट रेट

Saria Latest Price in Mp: वर्तमान में मध्यप्रदेश में सरिया के दाम 48 हजार से 53 हजार के बीच हैं, जो की फरवरी-मार्च के मुकाबले 30 से 32 हजार रूपए तक कम हैं, इससे घर का निर्माण कराने वाले लोगों को निश्चित ही बड़ी राहत मिलेगी।

फरवरी - 82,000

मार्च - 83,000

अप्रैल -78,000

मई - 71,000

मई - 63,000

जून - 45 - 50,000

सीमेंट के दाम में 20 से 60 रूपए तक की गिरावट

Cement prices drop: प्रदेश में सीमेंट के रेट में भी जमकर गिरावट देखने को मिल रही है, पिछले दिनों सीमेंट के दाम 400 रूपए मिल रही थी, जो की अब 380 रूपए में आ रही है। अगर आप भी घर बनवाना चाह रहे हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छा मौका है क्योंकि निर्माण सामग्रियों के रेट सामान्य हो जानें से काफी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story