बिज़नेस

Potato Farmers Big Alert 2023: किसानों को हुई मौज, आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी

Potato Farmers Big Alert 2023
x

Potato Farmers Big Alert 2023

Potato Farmers Big Alert 2023: देश के किसान उन्नत तरीके से आलू की खेती करें और बेहतर लाभ प्राप्त करें इस उद्देश्य से पेप्सीको इंडिया ने किसानों को आलू की बेहतर फसल प्राप्त करने में मदद करने जा रहा है।

Potato Farmers Big Alert 2023: देश के किसान उन्नत तरीके से आलू की खेती करें और बेहतर लाभ प्राप्त करें इस उद्देश्य से पेप्सीको इंडिया ने किसानों को आलू की बेहतर फसल प्राप्त करने में मदद करने जा रहा है। पेप्सीको का कहना है कि आलू की फसल की निगरानी के लिए विशेष और एडवांस जानकारी की जरूरत होती है। अगर आलू की खेती में यह जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं होती तो काफी नुकसान हो सकता है। आज किसान कई बार इस तरह के नुकसान उठाते भी हैं। तभी तो पेप्सीको द्वारा पूर्वानुमान लगाने योग्य बौद्धिक मॉडल की घोषणा की गई है।

पेप्सीको इंडिया करता है मदद

जानकारी के अनुसार पेप्सीको इंडिया आलू की खेती करने वाले किसानों को बेहतर फसल और उपज प्राप्त करने में मदद करता है। बताया गया है कि कंपनी फसल के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान लगती है। इसके लिए पूर्वानुमान लगाने योग्य बौद्धिक मॉडल की घोषणा की गई है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल वैश्विक कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी तथा क्रोपिन के सहयोग से पेश किया गया है।

रोका जा सकता है बड़ा नुकसान

कंपनी का कहना है कि अगर आलू में लगने वाले ब्लाइट फसल रोग से होने वाले 80 प्रतिशत के नुकसान को रोका जा सकता है। आलू की फसल में पूर्वानुमान सही और सटीक होना चाहिए। ऐसे में फसल को होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि समय पर जानकारी हो और इसके बारे में पता लगाया जा सके।

14 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा समस्याओं का समाधान

पेप्सीको 14 क्षेत्रीय भाषाओं में समाधान देने की योजना बना रहा है। जिससे देश के कई भाषाएं राज्यों में जानकारी किसानों तक पहुंच पाए। ज्ञात हो की पेप्सीको 14 राज्यों में 27 से अधिक किसानों के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है और काम कर रही है।

Next Story