बिज़नेस

PNB FD Interest Rate: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए ख़ुशी की खबर है

PNB FD Interest Rate: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए ख़ुशी की खबर है
x
PNB FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपोसिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है

PNB FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है. जहां अप्रैल 2019 में बैंक ने ब्याज दर कम कर दी थी वहीं अब दोबारा से FD पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा कर दिया है. Punjab National Bank ने नई FD इंटरेस्ट रेट को 7 मई 2022 से लागु कर दिया दिया है.

कुछ दिन पहले ही RBI ने रेपो रेट में .40% बढ़ोत्तरी करते हुए Repo Rate 4.40% कर दिया है. जिससे बैंको से लोन लेना और चुकाना तो महंगा हो गया लेकिन उन लोगों के लिए रेपो रेट का बढ़ना फायदेमंद हो गया जो बैंक में अपनी रकम बतौर फिक्स्ड डिपोसिट के रूप में जमा करते हैं. पहले जिन बैंकों ने FD में ब्याज दर कम कर दिए थे वही अब दोबारा से इसे बढ़ा रहे हैं.

PNB FD Interest Rate Chart

PNB में साल 2019 के पहले तक 1 साल की FD में 6.7% तक ब्याज मिलता था, बाद में इसे कम करके सीधा 4.9% पर ले आया गया. लेकिन 7 मई से PNB ने फिर FD पर ब्याज दर बढ़ाते हुए इसे 5.10% कर दिया है। अगर आप एक साल के लिए PNB में FD रखते हैं तो आपको इसके बदले 5.10% ब्याज मिलेगा और 2,3,4,5,10 सालों तक FD रखने पर भी इतना ही ब्याज मिलेगा

किस बैंक में FD खोलने पर सबसे ज़्यादा ब्याज मिलता है

Which Bank Provides Highest Interest Rate On FD : वर्तमान में सबसे ज़्यादा ब्याज पोस्ट ऑफिस बैंक देता है. जहां एक साल की FD पर 5.50% ब्याज़ मिलता है. वहीं दूसरे नंबर पर इंडियन ओवरसीज बैंक 5.20% ब्याज देता है, इसी क्रम में SBI 5.20%, HDFC 5.10% PNB 5.10% और ICICI बैंक 5% ब्याज देता है.




Next Story