बिज़नेस

PM Kisan Yojana Double Amount Big Alert 2023: गुड न्यूज़! इस बार खाते में ₹2000 नहीं, पूरे ₹4000 आएंगे

PM Kisan Yojana Double Amount Big Alert 2023: गुड न्यूज़! इस बार खाते में ₹2000 नहीं, पूरे ₹4000 आएंगे
x
PM Kisan Yojana Double Amount 2023: केंद्र सरकार किसानों की माली हालत सुधारने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर उनकी आर्थिक मदद कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई।

PM Kisan Yojana Double Amount 2023: केंद्र सरकार किसानों की माली हालत सुधारने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर उनकी आर्थिक मदद कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई। इस योजना में लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। यह 6000 रुपए तीन किस्तों में बराबर बराबर बांट कर दिया जाता है। मतलब हर 4 महीने में 2000 रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को यह सीधेतौर पर दी जाने वाली आर्थिक मदद है।

मिलने वाले हैं चार हजार

इन दिनों चर्चा है कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) कि इस 13वी किस्त में 2000 के बजाय 4000 खाते में डाले जाएंगे। आखिर ऐसा क्यों होगा यह किसान समझ नहीं पा रहे हैं। क्योंकि नियमानुसार किसान सम्मान निधि मे हर 4 माह बाद 2000 रुपए की किस्त डाली जाती है।

ज्यादातर किसानों को पूर्व में 12वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। अब बहुत जल्दी तेरहवीं किस्त जारी होने वाली है। बताया गया है कि जिन किसानों को किसी कारण बस 12वीं किस्त नहीं प्राप्त हुई है उन्हें 2000 के बजाए 4000 रुपए मिलेंगे।

काटे गए अपात्र किसानों के नाम

जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना में अनियमितता के कारण करीब 1.86 अपात्र किसानों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसके लिए विधिवत जांच की गई थी जांच के दौरान गलत जानकारी देकर योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को अपात्र मानते हुए लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया था।

बताया गया है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब ईकेवाईसी और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन को अनिवार्य किया गया है। इसी कारण जांच के दौरान सत्यापन प्रक्रिया पूरी न करवाने वाले किसानों को 2000 रुपए की 12वीं किस्त नहीं मिली थी। अब सरकार उन्हें देर में किस्त के साथ 12वीं किस्त का भी पैसा डालने वाली है।

Next Story