बिज़नेस

PM Kisan Yojana Update 2022: लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, बढ़ाई गई eKYC की समय सीमा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
x
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान (Pm Kisan) की लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी (eKYC) की समय सीमा बढ़ा दी जा चुकी है।

PM Kisan Yojana Update 2022: जो किसान पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी हैं उनके लिए सरकार की तरफ से एक नई खुशखबरी है। मिल रही जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान (Pm Kisan) की लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी (eKYC) की समय सीमा बढ़ा दी जा चुकी है। आपको बता दें कि अब 31 मई 2022 ईकेवाईसी की लास्ट डेट है (Pm Kisan ekyc Last Date), इससे पहले यह समय सीमा थी 22 मार्च 2022।

ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई सूचना

उपरोक्त जानकारी पीएम किसान की website https://pmkisan.gov.in/ पर विस्तार से दी गई है। दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस संबंध में पूरी सूचना पाई जा सकती है। वेबसाइट (PM Kisan Website) पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पीएम किसान के लिए जिन किसानों ने पंजीकरण कराया था उनके लिए ई केवाईसी अनिवार्य है। पीएम किसान की ऑफिशियल पोर्टल पर ओटीपी पर आधारित e-kyc की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा अगर कोई किसान बायोमेट्रिक बेस्ड e-kyc प्राप्त करना चाहता है, तो CSC सेंटर पर संपर्क कर सकता है सभी लाभार्थियों के लिए पीएम किसान ईकेवाईसी की डेडलाइन बढ़ा दी जा चुकी है, जो अब से 31 मई 2022 होगी।

कैसे करें ऑनलाइन eKYC? (Online ekyc kaise Karen?)

● सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जहां दाहिनी तरफ E-KYC का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।

● इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करना होगा।

● अब आधार नंबर के साथ जो मोबाइल नंबर लिंक है उसे एंटर करके गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

● आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जो आपको दिए गए ब्लॉक में फिल करना होगा।

अगर संपूर्ण जानकारी सही होगी तो ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन अगर जानकारी सही नहीं पाई गई, तो यह इनवेलिड शो करेगा, ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर कर संपर्क करना होगा।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story