बिज़नेस

PM Kisan Installment: जारी होने वाली है पीएम किसान की किस्त, साथ में कृषि मंत्री ने किसानों के लिए की एक बड़ी घोषणा

PM Kisan Installment: जारी होने वाली है पीएम किसान की किस्त, साथ में कृषि मंत्री ने किसानों के लिए की एक बड़ी घोषणा
x
PM Kisan Installment: केंद्र सरकार किसानों को वर्ष भर में 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दे रही है। कृषि मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

PM Kisan Installment: किसानी को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से केंद्र तथा राज्य सरकार हर स्तर पर प्रयासरत हैं। किसानी में नए नए प्रयोग कर किसानी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त हो रहा है। साथ ही देश भी आज अन्न के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है। जहां केंद्र सरकार किसानों को वर्ष भर में 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में दे रही है। वही कृषि मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पीएम किसान सम्मान निधि की तेरहवीं किस्त बहुत जल्दी किसानों के खाते में आने वाली है।

कृषि मंत्री ने की घोषणा

देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने घोषणा करते हुए किसानों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कृषि मंत्री का कहना है कि अनाज के क्षेत्र में देश के किसान बंपर उत्पादन कर रहे हैं। यह देश के लिए सुखद समाचार है। उन्होंने कहा कि अब बागवानी के क्षेत्र में आर्थिक तौर पर वृद्धि करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। बागवानी का क्षेत्र ऐसा है जिसमें किसान आर्थिक तौर पर और अधिक समर्थवान होंगे।

कृषि मंत्री का कहना था कि बागवानी का क्षेत्र देश को आर्थिक गति देने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र धीरे-धीरे वीर व्यापार मूल्य संवर्धन और निर्यात से जुड़ा हुआ एक संगठित उद्योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार केंद्र सरकार बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए 2200 करोड़ रुपए 2023-24 के बजट में निर्धारित किया है। इससे देश के वह किसान जो बागवानी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

Next Story