बिज़नेस

PM Jan Dhan account: जनधन में है खाता तो जल्दी से कर ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा 1 लाख 30 हजार रूपए का नुकसान

bank of baroda loan scheme
x
PM Jan Dhan account: हाल के दिनों में सरकार ने जनधन खाता धारकों के लिए एक आदेश जारी किया है।

PM Jan Dhan account: हाल के दिनों में सरकार ने जनधन खाता धारकों के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश का पालन न करने वाले जनधन खाता धारकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। देश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले करोड़ों लोगों ने जनधन में खाता खुलवाया है। सरकार द्वारा कोरोना जैसी महामारी में लोगों का सहयोग करते हुए जनधन खाते में पैसे भेजा गया। सरकार ने जनधन खाता धारकों के लिए एक नियम जारी किया है जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक खाताधारक को अपना आधार कार्ड खाते से लिंक करवाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा धारकों को 1 लाख 30 हजार रुपए का नुकसान हो सकता है।

किसे मिलता है यह रुपया

जनधन खाता धारकों को 1 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। इसके अलावा इस अकाउंट पर 30 हजार रुपए का डेथ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जो बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं होंगे उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में सरकार ने अपील करते हुए सभी जन धन खाता धारकों को खाता आधार कार्ड से लिंक करवाने अपील की है।

ऐसे लिंक करवाएं खाते में आधार

कई बैंक मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं। लेकिन आप बैंक जाकर भी अकाउंट को आधार से लिंक करवा सकते हैं। आपको बैंक पासबुक के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले जाना आवश्यक है।

साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में मैसेज कर आधार नंबर खाता नंबर लिख कर भेज दे वह आधार खाते से लिंक हो जाएगा।

वही बताया गया है कि आधार और बैंक में दिया गया मोबाइल नंबर एक होना चाहिए। अलग-अलग नंबर होने पर लिंक की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। बताया गया है कि कि आप नजदीकी एटीएम से भी बैंक खातों कॉलिंग कर सकते हैं।

यह भी एक सरल प्रक्रिया है। अगर इस संबंध में आपको ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप अपने कागजात लेकर सीधे बैंक खाते में जाएं और आधार नंबर खाते में लिंक करवाएं।

Next Story