बिज़नेस

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: प्रधान मंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022, जानिए क्या है यह स्कीम

Kisano Ka Fasal Bima
x

Kisano Ka Fasal Bima

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: आइये जानते हैं प्रधान मंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 के बारे में हर जानकारी।

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: जैसे की हम सब जानते हैं की भारत में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। जिससे पूरे देश के नागरिक परेशान हैं। हांलाकि देश में केंद्र सरकार आम नागरिको के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। स्टार्ट उप इंडिया इनिशिएटिव एवं अन्य कई योजनाओ से सरकार देश में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। देश के युवाओ के लिए सरकार बिज़नेस शुरू करने के लिए मुद्रा योजना से कम ब्याज दर में लोन प्रदान कर रही है। इसका लाभ उठा कर लाखो बेरोजगार युवको ने अपना खुद का व्यापार शुरू कर लिया है।

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: क्या हैं यह योजना?

आज हम बात करने जा रहे हैं प्रधान मंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 (PM Berojgari Bhatta Yojana 2022) के बारे में। बता दें की कई वेबसाइट और सोशल मीडिया द्वारा यह जानकारी दी जा रही है की केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधान मंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 शुरू कर दी है। जिसका शुरू करने का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगार भत्ता देना एंव उनकी आर्थिक मदद करना है। ऐसा बताया जा रहा है की इस योजना में बेरोजगार नागरिकों के लिए 2000 से 25000 रुपए बेरोजगार भत्ता, रोजगार मिलने तक सरकार द्वारा दिया जाएगा। आइये जानते हैं की प्रधान मंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 (Pradhan Mantri Berojgari Bhatta Yojana 2022) में कितनी सच्चाई है।

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन द्वारा फैलाई जा रही झूठी खबर

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: इस योजना के बारें में बताया जा रहा है की केंद्र सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों के लिए 2000 से 25000 रुपए बेरोजगार भत्ता के रूप में आर्थिक मदद की जाती है। लेकिन सच तो यह है, कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना की शुरुआत नहीं की गई है। यह सब ऑनलाइन और ऑफलाइन स्रोतों के द्वारा झूठी खबरें फैलाई जा रही है।

PM Berojgari Bhatta Yojana 2022: प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना की सच्चाई ?

Pradhanmantri Berojgari Bhatta yojana 2022 पर विश्वास न करें। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना शुरू नहीं की गई है। ऐसी योजनाओं के बारे में केवल अफवाह फैलाई जा रही है, जिन्हें कुछ लोग सच मान लेते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से इस योजना के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है।

यूनिवर्सल बेसिक इनकम

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो मोदी सरकार यूनिवर्सल बेसिक इनकम (universal basic income scheme) जल्द ही देश में लागू करने वाली है। इसमें आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए। लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 (Pradhan Mantri Berojgari Bhatta Yojana 2022) की घोषणा अधिकारिक रूप से नहीं की गई है।

Next Story