बिज़नेस

PF Interest Rate Big Alert 2023: 6 करोड़ लोगों को सरकार देने जा रही गुड न्यूज़, ACCOUNT में आने वाले हैं इतने रूपए, फटाफट Missed Call और SMS से चेक करे

PF Interest Rate Big Alert 2023
x

PF Interest Rate Big Alert 2023

PF Interest Rate Big Alert 2023: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले नौकरी पेशा लोगों को पीएफ अकाउंट पर वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज की घोषणा कर दी गई है।

PF Interest Rate Big Alert 2023: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले नौकरी पेशा लोगों को पीएफ अकाउंट पर वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज की घोषणा कर दी गई है। जिसका सीधा लाभ कर्मचारियों को प्राप्त होगा। इस वर्ष मिलने वाला यह ब्याज पिछले वर्ष की अपेक्षा 0.05 प्रतिशत ज्यादा है। यह बात अलग है की पूर्व में पीएफ में मिले सर्वाधिक ब्याज से कम है। कर्मचारियों को पीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा।

कब कितना मिला ब्याज PF Interest Rate 2022-2023

जानकारी के अनुसार ईपीएफओ सब्सक्राइब रिफंड को कई जगह निवेश करता है। इस निवेश से मिलने वाले लाभ को ब्याज के रूप में अपने सब्सक्राइबर्स को ईपीएफओ देता है। जानकारी के अनुसार सर्वाधिक ब्याज 1989-90 से लेकर 1999 से 2000 तक 12 प्रतिशत दिया गया था।

लेकिन इसके बाद गिरावट की वजह से 2021-22 में 8.1 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया गया।

वहीं बताया गया है कि वर्ष 1977-78 में ईपीएफ द्वारा 8 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया गया था। वहीं बताया गया है कि इसके बाद 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान किया गया।

वर्ष 2022-23 में ईपीएफओ द्वारा 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज की राशि का भुगतान किया गया।

किसे कितना मिलता है ब्याज

बताया गया है कि अगर किसी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में 1000000 रुपए जमा है उसे वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से 81500 रुपए ब्याज मिलेगा। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 500 रुपए ज्यादा है।

इसी तरह से बताया गया है कि अगर कर्मचारी के खाते में 100000 रुपए जमा है तो उसे 8150 रुपए ब्याज के प्राप्त होंगे।

घर बैठे चेक करें पीएफ बैलेंस

ईपीएफओ द्वारा कर्मचारियों को कई आधुनिक सुविधाएं दी हैं। अब कर्मचारी घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकता है। इसके लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बैलेंस चेक किया जा सकता है।

बताया गया है कि पीएफ अकाउंट सेलिंग मोबाइल नंबर से अगर 011- 22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इतना करने के बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा जिसमें पीएफ बैलेंस की जानकारी उपलब्ध होगी।

बताया गया है कि कर्मचारी अपने मोबाइल पर उमंग ऐप डाउनलोड कर उसमें अपना फोन नंबर रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें। इस प्रक्रिया को करने के पश्चात आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

Next Story