बिज़नेस

Paytm Share Buyback: 810 रुपए में 850 करोड़ रुपए के शेयर को वापस खरीदेगी पेटीएम

Paytm Share Buyback: 810 रुपए में 850 करोड़ रुपए के शेयर को वापस खरीदेगी पेटीएम
x
Paytm Share Buyback In Hindi: Paytm IPO खरीदने वाले निवेशकों को एक दिन ऐसा नहीं मिला जिसमे उन्हें एक रुपए का भी प्रॉफिट हुआ हो

Paytm Share Buyback: पेटीएम की पेरेंट कंपनी One97 Communications ने Paytm के 850 करोड़ रुपए के शेयर्स को बायबैक करने की मंजूरी दे दी है. कंपनी अब अपने 850 करोड़ के शेयर्स को 810 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से वापस खरीद लेगी। लेकिन इसमें बायबैक टैक्स और ट्रांजेक्शन कॉस्ट शामिल नहीं है. ये शेयर्स का बायबैक 810 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर और 6 महीने की वेलिडिटी के अंदर ओपन मार्केट से खरीदे जाएंगे।

Paytm का कहना है कि मैक्सिमम बायबैक प्राइस और मैक्सिमम बायबैक साइज पर वापस खरीदे गए शेयरों का इंडिकेटिव मैक्सिमम नंबर 10,493,827 होगा। जो मार्च 2022 तक कंपनी का Paid Up Share Capital का लगभग 1.62% होता है. 850 करोड़ रुपए के शेयर्स का बायबैक करने में टैक्स लगाकर यह अमाउंट 1,048 करोड़ रुपए का हो जाता है.

पेटीएम शेयर्स का क्या हाल है

जब Paytm का IPO लॉन्च हुआ था तब एक शेयर की कीमत 2150 रुपए तय की गई थी. 18 नवंबर 2021 को इसकी लिस्टिंग 10% डिस्काउंट के साथ यानी 1950 रुपए में हुई थी. और 13 दिसंबर 2022 तक पेटीएम के शेयर्स 539.50 रुपए में क्लोस हुए थे. यानी 1 साल में इस कंपनी के शेयर 70% तक नीचे गिर गए. मतलब जिन्होंने Paytm IPO 10000 रुपए में लिया उनके पास अब 3 हज़ार रुपए बचे हैं.

बायबैक क्या होता है

What Is Share Buyback In Hindi: शेयर का बायबैक होना मतलब निवेशकों से कंपनी का अपने ही शेयर वापस खरीद लेना होता है. अमूमन कंपनियां शेयर बायबैक में शेयर की मौजूदा कीमत पर प्रीमियम देती हैं। बायबैक में कंपनी किसी भी शेयरहोल्डर पर अपने शेयर बेचने के लिए दबाव नहीं बना सकती है। लेकिन पेटीएम के साथ सीन कुछ ऐसा है कि निवेशक इससे बस छुटकारा पाना चाहते हैं. हालांकि कंपनी के बायबैक करने पर भी इन्वेस्टर्स को 50% का नुकसान तो होगा ही. क्योंकि IPO 1950 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा गया था और कपनी की बायबैक प्राइज़ सिर्फ 810 रुपए प्रति शेयर है



Next Story