बिज़नेस

Pashu Kisan Credit Card: यहां मिल रहा पशु किसान क्रेडिट कार्ड, 3 लाख रूपए तक की मिलेगी सहायता

Rajasthan Fasal Suraksha Mission
x
Pashu Kisan Credit Card: किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए देश की सरकार प्रयासरत है। लेकिन हरियाणा की सरकार अपने प्रदेश के किसानों के कई योजना संचालित कर रही है।

Haryana Pashu Kisan Credit Card: किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए देश की सरकार प्रयासरत है। लेकिन हरियाणा की सरकार अपने प्रदेश के किसानों के कई योजना संचालित कर रही है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना है किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card)। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सरकार कम व्याज पर किसानों को क्रेडिट कार्ड (Credit Card) जारी कर रही है। वहीं हर खेत तक पानी पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने में लगी हैं। जिसमें ड्रिप इरिगेशन है। जिसे लेने पर किसान को 85 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।

दिया जा रहा पशु किसान क्रेडिट कार्ड

किसानों के खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card) जारी कर ही है। हरियाणा के चरखी-दादरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कई किसानों को कृषि व पशुपालन क्रेडिट कार्ड वितरित किया। साथ ही किसानो को बताया कि बागवानी बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।

मंत्री जयप्रकाश ने किसानों को केडिट कार्ड के बारे में बताते हुए कहा कि इससे 3 लाख तक लोन लिया जा सकता है। किसान इसका उपयोग गाय, भैंस, बकरी, सुअर आदि खरीद कर पालने में तथा उसके खाने-पीने के इंतजाम मे खर्च कर सकते हैं। साथ ही बताया कि समय पर कर्ज की अदायगी करने पर किसानों को ब्याज पर छूट दी जाती है।

खेतों तक पहुंचेगा पानी

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचे इसके लिए सरकार प्रयासरत है। एक ओर जहां नहरों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं 85 प्रतिशत के अनुदान पर किसान सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ ले सकते हैं। जिस ड्रिप इरिगेशन भी कहा जाता है। इससे बागवाली जैसी फसलों की सिंचाई बूंद-बूंद पद्धति से की जाती है। इसमें कम पानी में ज्यादा सिंचाई होती है।

फसल बीमा योजन का लाभ

हरियाणा में किसानों की भलाई के लिए सरकार मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (CM Bagwani Bima Yojana) चला रही है। इसमें कोई भी किसान जो बागवानी कर रहा है वह अपने फसलों का सरलता से बीमा करवा सकता है।

Next Story