बिज़नेस

Pan-Aadhaar Link New Rules 15 April 2023: सरकार का नया नियम लागू, अब इन लोगों को नहीं करवाना पड़ेगा पैन को आधार से लिंक

Pan-Aadhaar Link New Rules 15 April 2023: सरकार का नया नियम लागू, अब इन लोगों को नहीं करवाना पड़ेगा पैन को आधार से लिंक
x
Pan-Aadhaar Card Linking: अगर आप पैन कार्ड धारक हैं और आपने अभी तक पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक नहीं करवाया है। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Pan-Aadhaar Card Linking: अगर आप पैन कार्ड (Pan Card) धारक हैं और आपने अभी तक पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक नहीं करवाया है। तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक आदेश जारी करते हुए कुछ लोगों को बहुत राहत दी है। इस मामले में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का कहना है कि कुछ लोगों को पैन को आधार कार्ड से लिंक करवाने में छूट मिली हुई है। लेकिन जिन लोगों को छूट प्राप्त नहीं है उनके लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब लास्ट डेट बढ़ा दिया गया है।

बढ़ाया गया समय

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रखी गई थी। इस अवधि के दौरान सभी पैन कार्ड धारकों को अपने कार्ड आधार से लिंक करने थे। लेकिन अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने डेट आगे बढ़ा दी है। कहा गया है कि अब आप 30 जून 2023 से पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ अवश्य लिंक करवाएं। समय रहते ऐसा न करवाने वालों का पैन कार्ड बिल्कुल बेकार हो जाएगा।

इन्हें नहीं करवाना होगा

आयकर विभाग के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा चार कैटेगरी के व्यक्तियों को पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने में छूट दी गई है। हालांकि यह भी कहा गया है कि यह स्वैच्छिक है। अगर कार्डधारक चाहे तो इसे लिंक भी करवा सकते हैं।

बताया गया है कि जो व्यक्ति भारत का मूलनिवासी नहीं है उसे पैन को आधार से लिंक करवाने में छूट दी गई है।

ऐसे व्यक्ति जिनका निवास स्थान देश के असम मेघालय और जम्मू-कश्मीर में है उन्हें भी छूट प्रदान की गई है।

80 वर्ष या उससे अधिक के व्यक्तियों को अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाने में छूट मिली हुई है।

एनआरआई के अंतर्गत आने वाले व्यक्तियों को भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने में छूट प्राप्त है।

Next Story