बिज़नेस

PAN-Aadhaar Link: आधार और पैन कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, चुकाने पड़ेंगे 10000 रूपए

PAN-Aadhaar Link: आधार और पैन कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, चुकाने पड़ेंगे 10000 रूपए
x
Pan में Aadhaar लिंक नहीं होने पर चुकाने होंगे 10000 रूपए.

Pan Aadhaar Link, pan aadhaar link last date, pan aadhaar link status, pan aadhaar link online, pan aadhaar link news: जिन लोगों ने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है उनके लिए एक समस्या खड़ी हो रही है। पूर्व में जहां लिंक करवाने पर कोई चार्ज नहीं लगता था वहीं अब इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। लेकिन गनीमत यह है कि सरकार ने लिंक करवाने के लिए 1 वर्ष का समय बढ़ा दिया है। कहा गया है कि अगर जिनके द्वारा इस अवधि के दौरान भी पैन आधार से लिंक नहीं करवाया जाएगा उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

बढ़ाई गई अवधि

जानकारी के अनुसार आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह तारीख मात्र 31 मार्च 2022 तक के लिए मान्य थी। जिसे अब सरकार ने बढ़ाते हुए लिंक करवाने की अवधि 31 मार्च 2023 कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने तीन बार आधार पैन लिंग कराने की प्रक्रिया में तारीख बढ़ाई है।

कितना लगेगा चार्ज

जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022 तक मुफ्त में आधार को पैन कार्ड से लिंक किया जा रहा था। लेकिन अभी भी बहुत सारे देश के पैन कार्ड धारको ने आधार पैन लिंक नहीं करवाया। ऐसे में अब सरकार ने चार्ज के साथ आधार को पैन सेटिंग करवाने की व्यवस्था बनाई है।

जिसमें अब 1 अप्रैल 2022 से लेकर 30 जून 2022 के बीच पैन आधार लिंक करवाने पर 500 रुपए का शुल्क लगेगा। लेकिन इसके बाद यही शुल्क बढ़कर 1000 रुपए हो जाएगा। जो 31 मार्च 2022 तक संचालित रहेगी। इसके बाद अगला निर्णय सरकार के द्वारा लिया जाएगा की बचे हुए लोगों को आधार पैन कैसे लिंक करवाया जाए।

Next Story