बिज़नेस

Pan Aadhaar Link 2023: इन लोगों को नहीं कराना होगा पैन और आधार कार्ड लिंक, फटाफट जाने किसे मिली हुई है छूट?

Pan Aadhaar Link 2023: इन लोगों को नहीं कराना होगा पैन और आधार कार्ड लिंक, फटाफट जाने किसे मिली हुई है छूट?
x
पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रखी गई है। कुछ खास वर्ग के लोग आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करवाने छूट प्रदान की गई है।

Pan Aadhaar Link 2023: पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज है। पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रखी गई है। कहा गया है कि अगर इस अवधि के दौरान लोग अपने पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते हैं तो उनके पैन कार्ड बेकार हो जाएंगे। अगर आप भी पैन कार्ड धारक है तो 31 मार्च के पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अवश्य लिंक करवाएं। इन सब खबरों के बीच एक जानकारी और सामने आ रही है जिसमें बताया गया है कि कुछ खास वर्ग के लोग आधार कार्ड और पैन कार्ड को छूट प्रदान की गई है। कहने का मतलब यह अगर यह लोग अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करवाते तो इन्हें कोई नुकसान नहीं है।

लिंक करवाना क्यों आवश्यक

जानकारी के अनुसार आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाना बहुत आवश्यक किया गया है। बताया गया है कि पैन कार्ड से जुड़े फ्रॉड को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। साथ में बताया गया है कि पैन कार्ड के माध्यम से लोगों द्वारा कई बार गलत कार्य किए जाते हैं इसलिए आधार कार्ड से इसका लिंक करवाना अनिवार्य है।

किसे मिली हुई है छूट

-बताया गया है कि असम, मेघालय और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में रहने वाले लोगों को 31 मार्च तक पेन आधार लिंक करवाना जरूरी नहीं है।

-वहीं बताया गया है कि इनकम टैक्स एक्ट की धारा 1961 के अनुसार एक नान रेजिडेंस को भी पैन कार्ड आधार से लिंक करवाने में छूट दी गई है।

-बताया गया है जो भारत के नागरिक नहीं है उनको भी पैन कार्ड आधार से लिंक करवाने में छूट दी गई है कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

-कहा गया है कि जिनकी उम्र 2022 में 80 वर्ष पूरी हो चुकी है उन्हें भी अपने पैन कार्ड आधार से लिंक करवाने कि कोई खास आवश्यकता नहीं है।

Next Story