बिज़नेस

Organic Farming Award 2022: ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 100000 लाख का इनाम, फटाफट 10 दिसंबर तक करें आवेदन

Organic Farming Award 2022
x

Organic Farming Award 2022

Organic Farming Award: जैविक खेती पर्यावरण के साथ ही मनुष्यों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है.

Agriculture Scheme: जैविक खेती पर्यावरण के साथ ही मनुष्यों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। तभी तो सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। इस बार सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य स्तर पर जैविक खेती करने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। किसानों को 1 लाख रुपए दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए कौन होंगे पात्र Organic Farmer Award

सरकार जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अवार्ड देकर सम्मानित करना चाहती है। इसके लिए बताया गया है कि उन किसानों को शामिल किया जाएगा जो पिछले 5 वर्ष से उद्यानिकी फसलों की जैविक बागवानी कर रहे हैं। साथ ही कम से कम 2 वर्ष से लगातार जैविक प्रमाणीकरण भी करवाते हैं। इन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बताया गया है कि जो किसान पूर्व में राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं उन्हें इस पुरस्कार प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

जिन किसानों ने अपने खेत में वर्मी कंपोस्ट इकाई बनवा रखी है वही पात्र माने जाएंगे।

फसल उत्पादन में जैविक कीटनाशक, जैविक उर्वरक, उचित फसल चक्र और हरी खाद का इस्तेमाल करने वाले किसान इसमें भाग ले सकते हैं।

वह किसान जो जैविक खेती के नए प्रयोग कर उत्पादन प्राप्त कर रहे हो और अपनी जैविक प्रमाणीकरण राज्य की निजी संस्थान से प्रमाणित करवाएं हो वही शामिल होंगे।

आवेदन 10 दिसंबर तक Agriculture News

जैविक खेती करने वाले किसानों को दिया जाने वाला यह पुरस्कार तभी प्राप्त होगा जब किसान पोर्टल पर जाकर विधिवत आवेदन करेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। इस बीच किसान उपनिदेशक कृषि कार्यालय बीकानेर जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Next Story