बिज़नेस

तेल कंपनियों ने जारी किए Petrol-Diesel के नए दाम, अपने शहर के जानें लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today
x

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: डीजल पेट्रोल के बारे में जैसा कि आपको ही पता है कि हर दिन इनके रेट निश्चित किए जाते हैं।

Petrol Diesel Price Today In Hindi: डीजल पेट्रोल के बारे में जैसा कि आपको ही पता है कि हर दिन इनके रेट निश्चित किए जाते हैं। शनिवार को भारत की तेल कंपनियों द्वारा डीजल पेट्रोल के रेट जारी किए गए। तेल की कीमत एक सामान्य व्यक्ति से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भी प्रभावित करती है। पेट्रोलियम उत्पाद आज विश्व के लिए एक बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं।

शनिवार को दाम में क्या हुआ परिवर्तन

शनिवार को डीजल पेट्रोल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। अगर तेल के दाम बढ़ गए होते तो आमजन को परेशानी होना लाजमी है। कंपनियां अपने उत्पाद में शुल्क बढ़ाकर बढ़े हुए तेल के दाम की वसूली कर लेते हैं लेकिन आमजन इसमें बुरी तरह पिस रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढे़ दाम

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम बढे़ हुए हैं। बताया गया है कि डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 89 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड की कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। क्रूड आयल के दाम में बढ़ोत्तरी होने के बाद भी तेल कंपनियों ने देश में डीजल पेट्रोल के दाम को नियंत्रित रखा है। इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया।

क्या है प्रमुख शहरों में डीजल पेट्रोल का रेट (Petrol Diesel Price on 15th October 2022)

-जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर तथा डीजल 89.62 रुपए लीटर है।

-मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

-इसी तरह है चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल

जानकारी के अनुसार पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता डीजल और पेट्रोल बिक रहा है। बताया गया है कि पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 79.74 रुपए प्रति लीटर है।

Next Story