बिज़नेस

अब ATM से भी निकाल सकेंगे सिक्के! देश के 12 शहरों में शुरू हुआ Coin ATM

अब ATM से भी निकाल सकेंगे सिक्के! देश के 12 शहरों में शुरू हुआ Coin ATM
x
Coin ATM started in 12 cities of the country: RBI ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के 12 शहरों में QR Code आधारित Coin ATM स्थापित किए हैं

Coin Vending Machine: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने देश के 12 शहरों में QR Code आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन की स्थपना की है. असल में यह एक Coin ATM है जिसमे से नोट नहीं सिक्के निकलेंगे। और इसके लिए एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि UPI की मदद से आप सिक्के Coin ATM से निकाल सकेंगे। फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे 12 शहरों में शुरू किया गया है. अगर RBI को इससे अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो पूरे देश में ऐसी मशीने लगाई जाएंगी

बुधवार को RBI MPC की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने लगातार छठी बार Repo Rate में बढ़त की घोषणा करने के साथ ही QMR आधारित कॉइन वेडिंग मशीन (QR Based Coin Vending Machines) का पायलेट प्रोजेक्ट लॉन्च करने का भी ऐलान किया

UPI कोड से निकलेंगे सिक्के

शक्तिकांत दास ने बताया कि केंद्रीय बैंक क्यूआर आधारित कॉइन वेडिंग मशीन का पायलेट प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा। इस Coin ATM इसका उद्देश्य सिक्कों की उपलब्धता को बढ़ाना है उन्होंने बताया कि RBI शुरुआती चरण में इसे देश के सिर्फ 12 शहरों में शुरू करने जा रहा है. इन QR कोड बेस्ड वेडिंग मशीनों का इस्तेमाल UPI के जरिए किया जाएगा और इनसे नोट की जगह सिक्के बाहर निकलेंगे।

बैंक से पैसे कट जाएंगे

Coin Vending Machine से कोई भी ग्राहक अपने UPI ऐप के जरिए मशीन के ऊपर लगे QR कोड स्कैन करके सिक्के निकाल सकता है. जितनी कीमत के सिक्के ग्राहक निकालेगा उसके बैंक अकाउंट में वो रकम डेबिट हो जाएगी।यह ठीक वैसे ही काम करा है जैसे कैश निकालने के लिए आप ATM और डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं. ठीक वैसे ही आप इस मशीन से आप QR Code स्कैन कर सिक्के निकाल सकेंगे। फिलाहल यह सिर्फ 12 शहरों में शुरू किए गए हैं आगे जाकर हर एक शहर में एक Coin ATM बनाया जाएगा।

Next Story