बिज़नेस

नोट गिनते समय कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो कभी नहीं मिलेगा पैसा

नोट गिनते समय कभी न करें ऐसी गलती, नहीं तो कभी नहीं मिलेगा पैसा
x
जीवन में हर किसी को माता लक्ष्मी का साथ चाहिए, उनका आशीर्वाद चाहिए, ढेर सारी धन-दौलत चाहिए।

जीवन में हर किसी को माता लक्ष्मी का साथ चाहिए, उनका आशीर्वाद चाहिए, ढेर सारी धन-दौलत चाहिए। लेकिन कई बार ऐसी गलती हो जाती है जिससे आपके पास माता लक्ष्मी नहीं रहना चाहती। माता लक्ष्मी के चले जाने से जीवन में कंगाली के सिवा कुछ नहीं बचता। ऐसे में हम आज आपको सचेत करना चाहते हैं कि अगर आप नोट गिनते समय इस तरह की गलती करते हैं तो उसमें सुधार कर लें अन्यथा आप से भी माता लक्ष्मी रूठ जाएंगी।

नोट गिनते वक्त रखें सावधानी

नोट गिनते वक्त हमें कभी भी थूक नहीं लगाना चाहिए। अगर ऐसा हम कर रहे हैं तो यह बहुत ही गलत है। माता लक्ष्मी इसे अपना अपमान मानती हैं। अगर किसी के द्वारा यह गलती बार-बार दोहराई जाती है। तो माता लक्ष्मी अवश्य ही नाराज होकर उसका साथ छोड़ देती हैं।

नोट गिनने के लिए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर माता लक्ष्मी की कृपा से आपको नोट गिनने का मौका मिल रहा है तो ऐसा उपाय करें कि उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहे। इसके लिए पानी लगा कर नोटों की गिनती करना सबसे उत्तम बताया गया है।

किसी को फेंककर न दे पैसे

कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम किसी को पैसा देने के लिए उसकी ओर फेंक देते हैं। लेकिन यह बहुत ही गलत तरीका है इससे माता लक्ष्मी का अपमान होता है। भूल कर भी ऐसा करने से परहेज रखें।

गिरा हुआ पैसा

अगर धोखे से आपके हाथ से पैसा गिर जाए तो उसे पूरी श्रद्धा भाव के साथ उठाकर माथे से लगा लेना चाहिए। इसके पश्चात उसे अपनी जेब में या पर्स में रखें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अवश्य ही परेशानी हो सकती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लंे।

Next Story