बिज़नेस

तकिए के पास कभी न रखे ये चीज़, अन्यथा हो जाएगा अनर्थ

तकिए के पास कभी न रखे ये चीज़, अन्यथा हो जाएगा अनर्थ
x
आमतौर पर समय देखने के लिए सभी लोग अपने हाथों में घड़ी पहनते हैं।

आमतौर पर समय देखने के लिए सभी लोग अपने हाथों में घड़ी पहनते हैं। आज बाजार में तरह-तरह की फैशनेबल घड़ी बाजार में उपलब्ध है। लेकिन कई बार लोग सोते समय अपने तकिए के बगल में घड़ी रखते है। घड़ी रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ तरीके बताए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि अगर आप तकिए के पास घड़ी रख कर सोते हैं तो यह बहुत ही गलत तरीका है। वास्तु शास्त्र इसकी अनुमति नहीं देता। तकिए के पास घड़ी रखकर सोने के वास्तु शास्त्र में कई तरह के अशुभ संकेत बताए गए हैं।

क्यों तकिए के पास लोग रखते हैं घड़ी

वैसे तो यह एक व्यवहारिक प्रश्न है। जहां तक तकिए के पास घड़ी रखने का प्रश्न है उसके संबंध में लोगों द्वारा कहा जाता है कि रात के समय नींद खुलने पर समय देखने के लिए वह अपने पास घड़ी रखते हैं। देखा गया है कि लोग सोते समय अगर नींद खुल जाए तो उठना नहीं चाहते। इसीलिए दीवार घड़ी के पास जाने के बजाए कलाई की घड़ी अपने तकिए के पास रखते हैं।

आती हैं समस्याएं

लेकिन शायद लोगों को यह नहीं पता है कि इस घड़ी को अपने पास रखने से कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। समस्या से अनजान लोग तकिए के पास घड़ी रख कर सोते हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बाद शायद तकिए के पास घड़ी रखने की आदत छूट जाए।

क्या होता है नुकसान

  1. तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने की आदत को वास्तु शास्त्र में निषेध बताया गया है।
  2. रात को सोते समय घड़ी की आवाज कानों तक जाती है और वह नींद में खलल डालती है।
  3. घड़ी से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं।
  4. खास तौर पर बताया गया है कि तकिए के पास घड़ी रखकर सोने से तरंगों का सबसे ज्यादा असर दिमाग और हृदय पर पड़ता है।
  5. घड़ी से निकलने वाली तरंगें कमरे में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं जिससे मन अशांत होता है।
  6. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इससे घर के लोगों में नकारात्मक विचारधारा का संचार होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story