बिज़नेस

Mukesh Ambani Gift to Manoj Modi: मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया ₹1500 करोड़ की आलिशान बिल्डिंग, मुंबई की प्रीम‍ियम लोकेशन पर है घर

Mukesh Ambani Gift to Manoj Modi: मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया ₹1500 करोड़ की आलिशान बिल्डिंग, मुंबई की प्रीम‍ियम लोकेशन पर है घर
x
Mukesh Ambani Gift to Manoj Modi: एशिया के सबसे बड़े अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपनी सबसे पुराने कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट में दिया है।

Mukesh Ambani Gift to Manoj Modi: मालिक और कर्मचारी का रिश्ता बड़े विश्वास का होता है। लेकिन इस विश्वास को कायम रखने के लिए मालिक और कर्मचारी को एक दूसरे के प्रति वफादार होना पड़ता है। लेकिन ऐसा तालमेल बहुत कम देखने को मिल रहा है। लेकिन हाल के दिनों में मालिक और कर्मचारी के बीच एक ऐसा संबंध देखने को मिला है जो शायद ही लाखों-करोड़ों एक उदाहरण मिलता है। एशिया के सबसे बड़े अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपनी सबसे पुराने कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट में दिया है।

22 मंजिला है इमारत

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने जिस कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट में दिया है उनका नाम मनोज मोदी है। वह भवन 22 मंजिला है और मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है। बताया गया है कि यह प्रॉपर्टी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है।

कहा जाता है कि मुकेश अंबानी ने अपने जिस नजदीकी कर्मचारी को यह करोड़ों रुपए का घर दिया है वह बहुत ही विश्वसनीय व्यक्ति हैं।

कहा तो यहां तक जाता है कि उनका कंपनी के तरक्की में बड़ा हाथ है। बताया गया है कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के तौर पर मनोज मोदी लंबे समय से काम कर रहे हैं। मालिक और कर्मचारी के बीच काफी करीबी है। रिलायंस के सभी कारोबारी करार मे मनोज मोदी का हाथ रहता है।

सोशल मीडिया से रहते हैं दूर

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी जिसे अपने कारोबार का सबसे बड़ा सहयोगी मानते हैं वह व्यक्ति सोशल मीडिया से काफी दूर होता है। रिलायंस के विभिन्न कंपनियों में उनका अहम योगदान है। कहा तो यहां तक जाता है कि उनके पास सीईओ जितनी पावर है। अंबानी के काफी विश्वसनीय में से एक हैं।

Next Story