बिज़नेस

मुकेश अंबानी फिर बनें भारत के सबसे अमीर आदमी, गौतम अडानी दूसरे स्थान में

मुकेश अंबानी फिर बनें भारत के सबसे अमीर आदमी, गौतम अडानी दूसरे स्थान में
x
Mukesh Ambani again became India's richest man: मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को टेकओवर कर लिया

Mukesh Ambani took over Gautam Adani: अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे, अब मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. दिसंबर 2022 के पहले तक मुकेश अंबानी ही देश के सबसे धनि व्यक्ति हुआ करते थे. जिन्हे अडानी ने टेकओवर कर लिया था और अब मुकेश अंबानी ने फिर से खुद को पहले स्थान में कायम कर लिया है.

फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया भर में अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने अडानी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन (Gautam Adani) को पछाड़ दिया है. अंबानी अब अरबपतियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि गौतम अडानी अंबानी एक स्थान नीचे दसवें नंबर पर मौजूद हैं.

Mukesh Ambani Net Worth Vs Gautam Adani Net Worth

Mukesh Ambani's Net Worth Today: बुधवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.88 लाख करोड़ हो गई है

Gautam Adani Net Worth Today: लगातार पैसे गंवाने वाले गौतम अडानी की संपत्ति घटकर 6.87 लाख करोड़ रह गई है. अम्बानी और अडानी की संपत्ति में सिर्फ 100 करोड़ का अंदर है 31 जनवरी को अडानी करीब 6.90 लाख करोड़ रूपए की संपत्ति की साथ अमीरों की लिस्ट में टॉप-10 से बाहर होकर 11वें नंबर पर आ गए थे.

1 फरवरी को अडानी के लिए राहत भरी ख़बर आई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, अडानी वापस टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में वापस आ गए हैं और दसवें नंबर पर मौजूद हैं.

दुनिया का सबसे अमीर इंसान कौन है

दुनिया के सबसे अमीरों की बात करें तो फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग दोनों इंडेक्स में बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) सबसे ऊपर हैं. अर्नाल्ट लग्जरी सामान बनाने वाली लुई विटॉन के मालिक है. दूसरे नंबर पर टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क हैं (Elon Musk). जबकि तीसरे नंबर पर अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) हैं.




Next Story