बिज़नेस

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana: एमपी में 5 लाख युवाओं का स्वरोजगार स्थापित करेगी सरकार

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
23 Feb 2022 7:18 PM IST
Updated: 2022-02-23 15:49:36
MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana: एमपी में 5 लाख युवाओं का स्वरोजगार स्थापित करेगी सरकार
x
MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana: एमपी सरकार ने अगले साल तक 5 लाख युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए एलान किया है

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी के युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद करेगी। शिवराज सरकार का कहना है कि अगले एक साल के भीतर प्रदेश के 5 लाख युवाओं का स्वरोजगार शुरू करने में सरकार हेल्प करेगी। सरकार ने अगले 12 महीने में 5 लाख बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से लगाने पर फोकस रखने की बात कही है।

स्वरोजगार में मदद कैसे करेगी एमपी सरकार

एमपी गवर्नमेंट अगले साल के बजट में 5 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रावधान करेगी, सरकार प्रदेश में नौकरी के लिए भटक रहे 32 लाख शिक्षित बेरोजगारों की संख्या को धीरे-धीरे कम करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में लाखों इंटर पास और ग्रेजुएट युवा है जो अच्छा पढ़े-लिखें हैं लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है। सरकार के सामने यह बहुत बड़ी विडंबना है की लाखों की तादात में युवाओं को नौकरी देने की व्यवस्था कहां से की जाए इसी लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई है.

हर साल 5 लाख को मिलेगा सेल्फएंप्लॉयमेंट

सरकार की लक्ष्य अनुसार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में से हर 5 लाख युवाओं को एक साल के अंदर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा, यह क्रम साल दर साल चलता रहेगा। इंदौर से लगे हुए जिलों में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार 5 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गाय का गोबर खरीद रही है, जिससे सरकार के एस्टीमेट अनुसार 1 लाख युवाओं को रोजगार मिल जाएगा। वहीं प्रदेश सरकार ST/SC वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए ज़्यादा केंद्रित रहेगी।

एमपी विस बजट सत्र 7 मार्च से

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से प्रारम्भ होगा, सत्र का की शुरुआत प्रदेश के गवर्नर मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा। 8 मार्च को दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी और 9 मार्च को सरकार वित्तय वर्ष 2022-23 के लिए करीब 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है.


Next Story