बिज़नेस

MP Fasal Bima Yojana List In Hindi 2023: गुड न्यूज़! किसानों को सरकार देगी 3 हजार करोड़ रुपए का फसल बीमा

MP Fasal Bima Yojana List In Hindi 2023: गुड न्यूज़! किसानों को सरकार देगी 3 हजार करोड़ रुपए का फसल बीमा
x
MP Fasal Bima Yojana List 2023: मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2023 बहुत महत्वपूर्ण है.

MP Fasal Bima Yojana List In Hindi 2023, MP Fasal Bima Yojana List 2023: मध्यप्रदेश के लिए वर्ष 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश की आम जनता को आज तक भले ही सरकार या फिर अन्य विपक्षी पार्टियों ने आंख दिखाई हो लेकिन अब ऐसा नहीं है। वर्तमान समय में सत्ताधारी पार्टी भाजपा जहां समाज के हर तबके को किसी न किसी योजना के माध्यम से लाभान्वित करना चाह रही है। वही सत्ता पाने की ताक पर बैठी कांग्रेस अब प्रदेश की जनता के हर दुख दर्द में शामिल हो जाना चाहती है। प्रदेश सरकार किसानों को 3000 करोड़ रुपए बांटने की तैयारी में है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी लें।

क्या है सरकार की योजना MP Fasal Bima Yojana

सरकार की योजना के अनुसार जिन किसानों की फसली ओलावृष्टि और बारिश की वजह से खराब हो गई थी अब उन्हें मुआवजा देने की तैयारी है। इस बार सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रति हेक्टेयर 500 से 2000 किसानों को ज्यादा दिए जाएंगे। जिन किसानों के 2 हेक्टेयर से कम जमीन है उन्हें फसल बीमा देने की तैयारी की गई है।

बारिश से लाखों किसानों को नुकसान

मध्यप्रदेश में बेमौसम हुई बरसात की वजह से प्रदेश के करीबन 120000 से अधिक किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। एक अनुमान के मुताबिक बताया गया है कि लगभग प्रदेश के 70000 हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हुई है। अभी भी बेमौसम बरसात का दौर जारी है। गनीमत यह है कि इस समय ज्यादा किसानों ने बोनी नहीं की हुई है। गर्मी के दिनों में बोई जाने वाली मूंग की फसल और सब्जी की फसलें है।

घोषणाओं का दौर जारी

एक और भाजपा फसल बीमा योजना का लाभ देकर किसानों को खुश करने में लगी हुई है तो वही सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता पाने एक बार फिर कर्ज माफी का ऐलान कर दी है। प्रदेश सरकार ने एक वादा करते हुए कहा है कि अब गरीब किसानों की बीमा प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी। वहीं पूर्व में 1100000 डिफाल्टर किसानों का ब्याज सरकार भरने का ऐलान कर चुकी है। किसानों के पूरे ब्याज माफ किए गए हैं।

Next Story