बिज़नेस

Mother Of All Aviation Deal: Air India खरीदेगा 500 विमान! 430 नेरोबॉडी और 70 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट की डील हुई

Mother Of All Aviation Deal: Air India खरीदेगा 500 विमान! 430 नेरोबॉडी और 70 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट की डील हुई
x
Mother Of All Aviation Deal Air India will buy 500 aircraft: एयर इंडिया की इस डील को मदर ऑफ़ ऑल एविएशन डील कहा जा रहा है

Mother Of All Aviation Deal Air India will buy 500 aircraft: Tata & Sons की एविएशन कंपनी Air India ने 500 विमान खरीदने का सौदा पक्का कर लिया है. एयर इंडिया 430 नेरोबोडी और 70 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट की डील कर रहा है. अगले 7 से 8 साल में इन 500 विमानों की डिलवेरी होगी। बता दें कि टाटा कि 500 विमान खरीदने की इस डील को मदर ऑफ़ ऑल एविएशन डील कहा जा रहा है.

ET में छपी रिपोर्ट के अनुसार ये आर्डर Air India का है मगर Low Cost Carrier Air Asia और Air India Express के लिए भी आर्डर किए गए हैं.

Airbus को मिला सबसे ज़्यादा आर्डर

रिपोर्ट के अनुसार Air India ने Airbus कंपनी को अपने 500 विमानों के आर्डर में सबसे बड़ा हिस्सा दिया है. यूरोपीय विमान मनुफक्चरर कंपनी एयरबस को 240 A320 Neo और 40 A350 विमानों का आर्डर दिया गया है. जबकि Boeing 190 737 Max, 20 787 और 10 777x विमान की सप्लाई टाटा को करेगा। इनकी कीमत करीब 150 बिलियन डॉलर बताई गई है.

एयरबस का इंडियन एविएशन मार्केट में दबदबा है

बता दें कि यूरोपीय विमान निर्माता कंपनी Airbus का इंडियन एविएशन मार्केट में दबदबा है. इंडिया के सिविल एविएशन मार्केट का लीडर Indigo Airbus के A320 का दुनिया का सबसे बड़ा कस्टमर है। भारत में नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट का इतना बड़ा ऑर्डर जीतना Boeing के लिए तख्तापलट की तरह होगा। Air India की Boeing और Airbus के साथ इस डील को मदर ऑफ ऑल एविएशन डील कहा जा रहा है।

Indigo से टक्कर लेने की तैयारी

आर्डर किए हुए नेरोबोडी प्लेन से Air India 4-5 घंटे वाली शार्ट हॉल डेस्टिनेशन सर्विस देना शुरू कर देगी। इससे Air India Indigo को टक्कर दे सकेगी। वर्तमान में Indigo का डोमेस्टिक मार्केट में 50% कब्ज़ा है

Next Story