
Micro SUV Tata Punch Launched: लांच हुई Most Awaited टाटा पंच, जानिए कीमत

Micro SUV Tata Punch Launch: लांच हुई Most Awaited टाटा पंच, जानिए कीमत
Most Awaited Micro SUV Tata Punch Launched in India: भारत की मोस्ट अवेटेड माइक्रो एसयूवी कार 'टाटा पंच' आज सोमवार 18 अक्टूबर को लांच हो गई है. ग्राहक इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी (Sub-Compact SUV) का बेसब्री से इंतजार कर रहें थें. इसकी शुरुआती कीमत टाटा मोटर्स ने 5.49 लाख रूपए तय की है. इस कार की प्री-बुकिंग 4 अक्टूबर से 21,000 रूपए में जारी है.
टाटा पंच (Tata Punch) सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है. कंपनी का दावा है कि यह माइक्रो एसयूवी कार सभी प्रीमियम फीचर्स से लैस होने के साथ-साथ अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार है.
भारतीय बाजार में Tata Motors के Tata Punch का मुकाबला मौजूदा Maruti Suzuki Ignis, Renault Kiger, Nissan Magnite जैसी कारों से है. वहीं जल्द ही लांच होने वाली Hyundai Casper और Citroen C3 से भी इसकी टक्कर होगी.
NCAP ने दी 5 स्टार रेटिंग
New Car Assessment Program (NCAP) ने इस खूबसूरत और प्रीमियम फीचर्स से लैस माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Micro SUV Tata Punch) को 5 स्टार रेटिंग दी है. यानि सेफ्टी के मामले में भी यह कार 100 फीसद खरी उतरती है और यह अपने सेगमेंट में पहली ऐसी कार है जिसे सबसे सुरक्षित माना गया है. इसके अलावा NCAP ने टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और टाटा अल्ट्राज़ (Tata Altroz) को भी 5 स्टार रेटिंग दी थी.
NCAP ने टाटा पंच को दी 5 स्टार रेटिंग
ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है. सबसे सुरक्षित कार की मुहर लगते ही अब इस कार लोकप्रियता और बढ़ जाएगी. आज की तारीख में ग्राहक कार में सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान देते हैं.
प्रीमियम फीचर्स से लैस है Tata Punch
बता दें टाटा पंच अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसे टाटा मोटर्स ने सभी प्रीमियम फीचर्स से लैस किया हुआ है. कार में में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, आईआरए कनेक्टेड फीचर पैक दिया गया है.
टाटा पंच के फीचर्स
Tata Punch में एक आम एसयूवी की तरह 4 मेन फीचर्स दिए गए हैं, जो उसे छोटे साइज में भी एक पूरी एसयूवी बनाते हैं. इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस, कमांडिंग ड्राइव पोजिशन, सभी सवारियों के लिए बेहतर स्पेस और हाई-एंड फीचर्स मौजूद हैं. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 193mm है जो हैचबैक कारों में आमतौर पर 170mm तक होता है. वहीं इसमें 16 इंच के डायमंड-कट व्हील हैं जो इसकी ड्राइव को स्मूद बनाते हैं.
Tata Punch में इंजन
इंजन की बात करें तो Tata Punch में नई पीढ़ी का 1.2 लीटर रेवोट्रॉन बीएस-6 इंजन है. जो नई डायना-प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह इंजन 85bhp की ताकत और 113Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोड हैं. इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सिटी और इको ड्राइव मोड का चुनाव किया जा सकता है.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




