बिज़नेस

एमपी के 32 जिलों में होगी मूंग व 10 में की जाएगी उड़द की खरीदी, यहां पर जानें रेट व अन्य जानकारियां

Sanjay Patel
8 May 2023 10:45 AM GMT
एमपी के 32 जिलों में होगी मूंग व 10 में की जाएगी उड़द की खरीदी, यहां पर जानें रेट व अन्य जानकारियां
x
MP News: मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज से पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। सोमवार की शुरू हुई पंजीयन की प्रक्रिया 19 मई तक चलेगी।

मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज से पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। सोमवार की शुरू हुई पंजीयन की प्रक्रिया 19 मई तक चलेगी। जिसके बाद किसानों के मूंग व उड़द की खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों की खरीदी के लिए जिले भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जहां किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।

मूंग, उड़द का समर्थन मूल्य

एमपी में विपणन वर्ष 2023-24 के लिए मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 8 मई से पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा मूंग का समर्थन मूल्य 7,755 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जबकि उड़द का समर्थन मूल्य 6,600 रुपए तय किया गया है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद किसान अपनी उपज केन्द्रों में बेच सकेंगे। 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जाएगी। जबकि 10 जिलों में उड़द की खरीदी होगी।

उड़द, मूंग रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट

कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान 19 मई तक पंजीयन करवा सकेंगे। ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं। समर्थन मूल्य पर उड़द और मूंग बेचने के लिए किसानों को पंजीयन करवाना होगा। प्रदेश में उड़द के अधिक उत्पादन वाले दस जिलों में पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। जबकि मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं।

इन जिलों में होगी मूंग व उड़द की खरीदी

एमपी में मूंग के अधिकतम उत्पादन वाले जिलों में पंजीयन केन्द्र बनाएं जा रहे हैं। जिसमें 32 जिलों में इसकी खरीदी की जाएगी। इनमें कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, इंदौर, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, मंडला, राजगढ़, धार, उमरिया, छतरपुर, खरगोन, खंडवा, गुना, सागर, देवास, जबलपुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम शामिल हैं। जबकि अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों में उड़द की खरीदी होगी। जिसमें बालाघाट, सिवनी, उमरिया, मंडला, पन्ना, छिंदवाड़ा, दमोह, नरसिंहपुर, कटनी और जबलपुर शामिल हैं।

Next Story