बिज़नेस

Aaj Ka Mandi Bhav 18 June 2023: मूंग व डॉलर चना के दाम में तेजी, गेहूं के रेट घटे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
18 Jun 2023 11:00 AM GMT
Aaj Ka Mandi Bhav 18 June 2023: मूंग व डॉलर चना के दाम में तेजी, गेहूं के रेट घटे, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Aaj Ka Mandi Bhav 18 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां मूंग व डॉलर चना के दाम में उछाल देखने को मिला तो वहीं गेहूं के दाम घट गए।

Aaj Ka Mandi Bhav 18 June 2023: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज जहां मूंग व डॉलर चना के दाम में उछाल देखने को मिला तो वहीं गेहूं के दाम घट गए। इसके साथ ही मूंग के दाम में उछाल नजर आया। सोयाबीन के दाम बीते दिनों की अपेक्षा तेज हुए हैं। देसी चना के भाव में भी तेजी नजर आई। तुअर के दाम अचानक से घट गए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिल जाएंगे।

MP Mandi Bhav Today 18 June 2023: आज का अनाज भाव

अनाज के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंडी में आज गेहूं 1566 से 2766, गेहूं सुजाता 2800, मक्का 1700, डॉलर चना 4800 से 13450, देसी चना 3500 से 7075, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 2450 से 4955, मूंग 6500 से 7090, मूंग एवरेज 3560 से 6200, तुअर 3030, तुअर सफेद महाराष्ट्र 2890 से 6965, तुअर कर्नाटक 2650 से 7550, निमाड़ी तुअर 4000 से 7250, सरसों 3350 से 5500, सरसों निमाड़ी 3900 से 5060, उड़द बोल्ड 2000, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

Aaj Ka Mandi Bhav: सब्जियों के रेट

मंडी में आज टमाटर 600 से 2000, कद्दू 200 से 600, खीरा 1000 से 2000, भिंडी 1500 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 1500 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 1400, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1500 से 4500, पत्ता गोभी 600 से 1000, सहजन 1500 से 3500, धनिया 800 से 1600, शिमला मिर्च 1500 से 3500 और टेंसी के दाम 600 से 1000 रुपए तक देखने को मिले। जबकि सेब 2000 से 8000, केला 600 से 1600, पपीता 600 से 1800 और अनानास के रेट 1500 से 4000 रुपए तक रहे।

MP Mandi Bhav Today: आलू, प्याज, लहसुन के दाम

आलू, प्याज, लहसुन के रेट की बात की जाए तो एक्स्ट्रा सुपर आलू 1300 से 1700, गुल्ला आलू 800 से 1200, ज्योति आलू 1300 से 1700, चिप्सोना आलू 1000 से 1500 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक देखने को मिले। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1200, सुपर प्याज 800 से 1000 और एवरेज प्याज के दाम 600 से 800 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 6000 से 7500, एवरेज लहसुन 1500 से 1800 मीडियम लहसुन 4000 से 5000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिनमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story